{"_id":"615423378ebc3e04585c455e","slug":"sunil-grover-said-kapil-sharma-should-get-laughter-ministry-ready-to-work-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील ग्रोवर बोले: कपिल शर्मा को मिलनी चाहिए 'लाफ्टर मिनिस्ट्री', उनके साथ काम करने को हूं तैयार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सुनील ग्रोवर बोले: कपिल शर्मा को मिलनी चाहिए 'लाफ्टर मिनिस्ट्री', उनके साथ काम करने को हूं तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
Link Copied
लोकप्रिय हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो टीवी और फिल्म की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। सुनील ग्रोवर को उनके बेहतरीन कॉमेडी के लिए पहचाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर अपने साथी कलाकार और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ काम करने को तैयार हैं। उनका कहना है कि अगर कोई अच्छा कॉन्सेप्ट ऑफर होता है तो मैं कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए एकदम तैयार हूं। उन्होंने अपने और कपिल शर्मा के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके पास उन दिनों की बेहतरीन यादें हैं।
आपको बता दें कि दर्शक कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को मिस करते हैं। किसी वक्त पर यह टीवी की सबसे मशहूर कॉमेडियन जोड़ी थी जिसे घर-घर में पसंद किया जाता था। दोनों ही अपने अनोखे हास्य स्टाइल से दर्शकों को खूब हंसाते थे। हालांकि धीरे-धीरे आपसी मतभेद के कारण यह जोड़ी टूट गई और दोनों के बीच दूरी बन गई। अब सुनील ग्रोवर का कहना है कि वो कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दर्शकों के इस जोड़ी को आने वाले भविष्य में एक साथ काम करते देखने की उम्मीद बंध जाती है।
Trending Videos
2 of 5
सुनील ग्रोवर, सलमान खान और कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें कि साल 2017 में आपसी मतभेद के कारण कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी टूट गई थी। गुत्थी के किरदार के रूप में घर-घर में मशहूर हुए सुनील ग्रोवर हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि अगर उनको अच्छा किरदार मिला तो वो कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
अवॉर्ड फंक्शन में सुनील ग्रोवर को वर्सेटाइल परफॉर्मर अवॉर्ड दिया गया। शो के होस्ट करण सिंह छाबरा ने सुनील ग्रोवर के साथ रैपिड फायर राउंड खेला। जिसमें उन्होंने सुनील ग्रोवर से कई सवाल-जवाब किये। सुनील ग्रोवर से जब पूछा गया कि किस कलाकार को लाफ्टर मिनिस्ट्री देनी चाहिए? इस पर उन्होंने कहा कि इस मिनिस्ट्री के लिए कपिल शर्मा एकदम उपयुक्त हैं। उनके इस जवाब को देखकर कहा जा सकता है कि वक्त के साथ दोनों कलाकारों के बीच की दूरियां कम हो रही हैं।
4 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Social Media
सुनील ग्रोवर से इसी दौरान पूछा गया कि क्या वो कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मेरे पास शो के दौरान की कुछ शानदार यादें हैं जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। जहां तक कपिल के साथ काम करने की बात है तो क्यों नहीं ? अगर अच्छा कॉन्सेप्ट ऑफर होता है तो मैं उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर हाल ही में सनफ्लावर फिल्म में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इससे पहले उन्होंने कपिल शर्मा के साथ गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के रुप में दर्शकों को काफी हंसाया था और इन किरदारों के साथ घर-घर लोकप्रिय हो गये थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।