{"_id":"6167373d79fbeb1d494212e8","slug":"kbc-13-anuj-agarwal-missed-out-on-winning-rs-12-50-lakh-by-giving-the-wrong-answer-do-you-know-the-correct-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: गलत उत्तर देकर 12.50 लाख रुपये जीतने से चूके अनुज अग्रवाल, क्या आप जानते हैं सही जवाब?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: गलत उत्तर देकर 12.50 लाख रुपये जीतने से चूके अनुज अग्रवाल, क्या आप जानते हैं सही जवाब?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के मशहूर रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन हर बार की तरह इस बार भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अपने जाने- पहचाने अंदाज में शो को प्रस्तुत कर रहे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। शो में हर रोज अलग- अलग कंटेस्टेंस हॉट सीट पर बैठे बिग बी के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं। इसी क्रम में आज के एपिसोड की शुरुआत हुई अनुज अग्रवाल से।
उत्तर प्रदेश के आगरा से आए अनुज अग्रवाल ने इस दौरान काफी शानदार अंदाज में शो की शुरुआत की। अनुज अपनी चार बहनों के एकलौते भाई हैं। शो में पहुंचे अनुज ने बिग बी से ढेर सारीं बाते भी की। हालांकि, वह अपनी एक गलती की वजह से अच्छी खासी रकम जीतने से चूक गए। पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुज एक मल्टी-नेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे हैं।
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अनुज से 3 लाख का सवाल करते हुए पूछा कि इनमें से किस प्रधानमंत्री का जन्म वर्तमान प्रयागराज में नहीं हुआ था? इसके जवाब में अनुज ने लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए सही जवाब चंद्रशेखर का चुनाव किया।
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह अनुज अग्रवाल ने 3 लाइफ लाइन की मदद से शुरुआती चरणों में 6.40 रुपये की राशि जीत ली थी। हालांकि, इसके बाद वह 12.50 लाख के सवाल का गलत जवाब देकर तीन लाख रुपये ही जीतकर वह घर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
12.50 लाख रुपये के सवाल के तौर पर बिग बी ने अनुज से पूछा कि साल 1916 में जब लखनऊ समझौता हुआ था, मुहम्मद अली जिन्ना ने मुस्लिम लीग का प्रतिनिधित्व किया था, तब कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था? इसका सही जवाब बाल गंगाधर तिलक था। हालांकि, लाइफ लाइन होते हुए भी अनुज ने इसका जवाब गलत दिया और वह इस राशि को जीतने में असफल रहे।
विज्ञापन
5 of 5
अनुज अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुज आगरा की प्रमुख समाज सेवियों में शुमार उर्मिल अग्रवाल के बेटे हैं। अनुज ने शो के दौरान बताया कि हाल ही में उनकी मां स्वर्गवास हो गया था। उन्होंने बताया कि उनकी मां का सपना था कि वह अनुज को केबीसी में हॉट सीट पर देखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।