टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी हॉटसीट पर बैठकर अलग- अलग सवालों का जवाब देते नजर आते हैं। इन दिनों शो में दर्शकों को स्टूडेंट वीक स्पेशल एपिसोड देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में अलग- अलग बच्चे शो में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शो का हिस्सा बने एक प्रतियोगी के साथ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ढेर सारी मस्ती करते नजर आए।
KBC 13: शो में पहुंचे कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को दी चुनौती, जीभ से नाक छूने में असफल रहे बिग बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आए इस वीडियो में हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट ने कहा कि "मैं हर किसी को यह चुनौती देना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि वे ऐसा कर सकते हैं या नहीं।" इस पर अमिताभ हैरानी से उस बच्चे से पूछते हैं "आप अपनी नाक को अपनी जीभ से छू सकते हैं?"
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इसके बाद अमिताभ भी तुरंत इसकी कोशिश करते दिखाई दिए, लेकिन वह इसमें असफल रहे। अंत में हार मानते हुए बिग बी करते हैं कि "मेरा तो हो ही नहीं रहा। इसने मेरी मूंछों को छुआ लेकिन मेरी नाक को नहीं।"
इसके बाद प्रतियोगी ने अपनी कोहनी चाटी और अमिताभ ने भी उसकी नकल करने की कोशिश की। लेकिन वह एक बार फिर ऐसा करने में असफल रहे। इसके बाद वह हैरानी से कहते है "अरे, बाप रे, मेरा तो हाथ ही नहीं लग रहा है।"
शो में पहुंचे अभिनेता को चुनौती देने के अलावा इस प्रतियोगी ने अपने रैप कौशल का भी प्रदर्शन किया। कौन बनेगा करोड़पति 13 का यह हफ्ता बच्चों को समर्पित है। इस दौरान शो में कई बच्चे हॉट सीट पर बैठकर सवालों का जवाब देते नजर आए। इस दौरान अमिताभ ने सवाल पूछने के अलावा प्रतियोगियों के साथ कुछ मजेदार पल भी बिताए।