फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: अभिताभ बच्चन संग फ्लर्ट करती नजर आई कंटेस्टेंट, बिग बी ने शो के प्रोड्यूसर्स से की ये मांग

Tue, 21 Sep 2021 05:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 21 Sep 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Contestants were seen flirting with Amitabh Bachchan Big B made this demand from the producers of the show
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज की धूम है। डांस से लेकर गेम तक हर तरह के रियलिटी शोज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। इतना ही नहीं इस शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अक्सर सेट पर मस्ती करते नजर आते हैं। 

हाल ही में जारी शो के एक नए प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन एक बार फिर हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट  के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। दरअसल, वीडियो में एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन संग फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, बिग बी शो का हिस्सा बनीं कंटेस्टेंट नम्रता शाह के साथ चाय पीने के लिए प्रोड्यूसर्स से शो को कुछ देर के लिए बंद करने की बात कहते नजर आए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

 

KBC 13: Contestants were seen flirting with Amitabh Bachchan Big B made this demand from the producers of the show
अभिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने की शो बंद करने की मांग

अमिताभ बच्चन शो की कंटेस्टेंट नम्रता शाह की तारीफ करते हुए कहते हैं कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं और जो आपने गले में पहना हुआ है ना ये तो बेहद सुंदर है। इस पर अमिताभ के साथ फ्लर्ट करते हुए नम्रता कहती हैं कि सर क्या मैं आपको अमित जी कहकर बुला सकती हूं। जवाब देते हुए अमिताभ कहते हैं- आप सिर्फ हमें अमित बोलिए। इसके बाद बिग बी बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहते हैं- प्रोड्यूसर जी ये कार्यक्रम बंद करो, मुझे नम्रता जी के साथ चाय पीने जाना है।

KBC 13: Contestants were seen flirting with Amitabh Bachchan Big B made this demand from the producers of the show
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

सेट पर डांस करती नजर आईं कटेस्टेंट

सोनी चैनल की तरफ से जारी एक और प्रोमो वीडियो में नम्रता कलंक फिल्म के गाने घर मोरे परदेसिया पर डांस करती नजर आईं। वहीं, शो के दौरान नम्रता का डांस देख अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं कि इतनी बार घूमने पर भी चक्कर नहीं आते हैं क्या? अमिताभ बच्चन  के सवाल का जवाब देते हुए नम्रता कहती हैं- नजर एक जगह टिकी हो तो चक्कर नहीं आते। शो के इन प्रोमो वीडियो को देखकर कहा जा सकता है रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के आने वाले एपिसोड काफी मजेदार रहने वाले हैं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Contestants were seen flirting with Amitabh Bachchan Big B made this demand from the producers of the show
अभिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने शेयर की अपनी तस्वीर

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन अपने फिल्म हम के सुपरहिट गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर जबरदस्त परफॉरमेंस देते दिखाई दिए। अभिनेता ने खुद अपने डांस करते हुए तस्वीरें साझा कीं। बिग बी की तस्वीरें साझा होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गईं। उनके इस पोस्ट को छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पोस्ट पर अब तक 2800 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

 

विज्ञापन
KBC 13: Contestants were seen flirting with Amitabh Bachchan Big B made this demand from the producers of the show
अभिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट

अमिताभ बच्चन को 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर परफॉर्म करते देख फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उनके दीवाने हो गए। ऐसे में बॉलीवुड के दूसरे मस्तीखोर रणवीर सिंह भी भला कहां पीछे रहने वाले थे। रणवीर ने लिखा, 'अरे ओ टाइगर...मेरी जानेमन'। बता दें कि इस गाने की फिल्म में अमिताभ बच्चन का नाम टाइगर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed