सब्सक्राइब करें

KBC 13: शो के आखिरी एपिसोड में हरभजन सिंह और इरफान खान ने जीते 25 लाख रुपए, इस सवाल का जवाब देकर जीता ईनाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 18 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
KBC 13: Harbhajan Singh and Irfan Khan won 25 lakh rupees in the last episode of the show won the prize by answering this question
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस शुक्रवार शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया गया। ऐसे में शो के इस आखिरी एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान खान। हॉट सीट पर नजर आए इन दोनों खिलाड़ी ने इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ कई किस्से भी साझा किए। इसके अलावा सभी साथ में काफी मस्ती करते भी नजर आए।

शो में बतौर मेहमान नजर आए हरभजन सिंह और इरफान पठान ने इस दौरान 13 सवालों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपए की इनाम राशि अपने नाम की। इस दौरान दोनों क्रिकेटर अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती मजाक करते भी नजर आए। इस दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दोनों खिलाड़ियों के साथ ना सिर्फ मंच पर भांगड़ा किया बल्कि क्रिकेट भी खेला। शो का यह आखिरी एपिसोड कई मायनों में दर्शकों के लिए मनोरंजक भी रहा।

Trending Videos
KBC 13: Harbhajan Singh and Irfan Khan won 25 lakh rupees in the last episode of the show won the prize by answering this question
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

हरभजन और इरफान से बिग बी ने सवाल किया ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल की कौन सी टीम के कैप्टन रह चुके हैं? इस सवाल के जवाब के लिए हरभजन और इरफान को 4 विकल्प दिए गए, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल था। इस सवाल का सही जवाब किंग्स इलेवन पंजाब देकर दोनों ने 80000 रुपए की राशि अपने नाम की।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Harbhajan Singh and Irfan Khan won 25 lakh rupees in the last episode of the show won the prize by answering this question
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके के बाद बिग बी ने दोनों को एक गाना सुनाया गया। जिसके बाद अमिताभ ने दोनों खिलाड़ियों से इस गाने के सिंगर का नाम पूछा। इसके लिए उन्हें हर्षदीप कौर, नेहा भसीन, नेहा कक्कर और सुनिधि चौहान का विकल्प भी दिया गया। इस सवाल का सही जवाब था- हर्षदीप कौर।

KBC 13: Harbhajan Singh and Irfan Khan won 25 lakh rupees in the last episode of the show won the prize by answering this question
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

गेम के दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने दोनों खिलाड़ियों से कई सवाल किए जिसका सही जवाब देने पर दोनों ने 25 लाख रुपए की राशि जीती। इस दौरान आखिरी सवाल के रूप में बिग बी ने पूछा- इनमें से कौन से रैपर ने सबसे पहले कूल इक्वल स्टेज नाम के तहत गाने लिखना शुरू किया था। इसके लिए विकल्प थे- ब्लेज, बाबा सहगल, नेजी, बादशाह। सवाल का सही जवाब था- बादशाह। शो के आखिर में अमिताभ बच्चन ने हरभजन सिंह को एक सरप्राइज भी दिया। यह सरप्राइज हरभजन की पत्नी का एक वीडियो मैसेज था, जिसमें उनकी पत्नी अपने पति को वर्ल्ड कप बेस्ट हसबैंड बताती नजर आईं। वहीं, वीडियो में अपनी बेटी से आते ही हरभजन भावुक हो गए।

विज्ञापन
KBC 13: Harbhajan Singh and Irfan Khan won 25 lakh rupees in the last episode of the show won the prize by answering this question
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में उनकी बेटी ने हरभजन से कहा कि वह दुनिया की सबसे अच्छे पिता है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता यानी हरभजन सिंह को आई लव यू भी बोला। बेटी का यह भावुक मैसेज देख हरभजन रो पड़े। उन्होंने बचपन का एक किस्सा बताते हुए कहा कि जब वह 13 साल के थे, तब उनके माता- पिता उन्हें हॉस्टल छोड़ गए थे। इसी वजह से आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। उन्होंने यह बताया कि पिता बनने के बाद मैं अपनी बेटी से दूर नहीं रह पाते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed