सब्सक्राइब करें

KBC 13 : एक करोड़ का सही जवाब जानकर भी सविता भाटी नहीं बन पाई करोड़पति, जानिए क्या था सवाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 29 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Savita Bhati quits the show at Rs 1 crore question, guesses correct answer afterwards
अमिताभ बच्चन के साथ सविता भाटी - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को आज उसका दूसरा करोड़पति मिलते मिलते रह गया। सविता भाटी एक करोड़ का सही जवाब जानने के बाद भी करोड़पति नहीं बन पाई और 50 लाख लेकर खेल को क्विट करना पड़ा। दरअसल, 50 लाख रुपये जीतने के बाद सविता भाटी अपनी सभी लाइफ लाइन्स गवा चुकी थीं। ऐसे में वह कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती थीं।

सविता भाटी जोधपुर राजस्थान के रेलवे अस्पताल में सुपरिन्टेन्डेन्ट नर्स हैं और लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करती हैं। सविता ने महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर बनकर काम किया था। उन्होंने शो में बताया कि नर्सेज का अपने पेशेंट से उनका इलाज करते हुए लगाव हो जाता है। इस गेम से जीती हुई राशि से वह अपनी बेटी को मोबाइल फोन दिलाने और अपना होम लोन चुकाना चाहती थीं।
Trending Videos
KBC 13: Savita Bhati quits the show at Rs 1 crore question, guesses correct answer afterwards
सविता भाटी - फोटो : सोशल मीडिया
25 लाख का सवाल
आर्य राजेंद्रन, 21 साल की उम्र में किस नगर निगम की सबसे काम उम्र की भारतीय मेयर बनी?
1. तिरुअनंतपुरम
2.बेंगलुरु
3.मुंबई 
4. बेलगावी 
फिफ्टी फिफ्टी लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए सविता ने तिरुअनंतपुरम को चुना, जो की सही जवाब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Savita Bhati quits the show at Rs 1 crore question, guesses correct answer afterwards
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
1 करोड़ का सवाल 
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तुर्की में 1915-16 के किस लड़ाई में भारतीय सेना के करीब 16,000 से अधिक सैनिकों ने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर बहादुरी से युद्ध किया था? 
1.गैलिसिया
2.अंकारा
3. तबसोर 
4. गलीपोली 
 इस सवाल का सही जवाब था गलीपोली
KBC 13: Savita Bhati quits the show at Rs 1 crore question, guesses correct answer afterwards
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सविता ने दिया था सही जवाब
सविता कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती थी इसलिए 50 लाख रुपये लेकर शो को क्वीट कर दिया। सविता को खेल क्विट करने के बाद पूछा गया कि वह कौन सा जवाब चुनती तो उन्होंने गलीपोली का नाम लिया। यह सही जवाब था लेकिन इससे पहले ही सविता यह खेल क्विट कर चुकी थी और शो की दूसरी करोड़पति बनते बनते रह गईं।
विज्ञापन
KBC 13: Savita Bhati quits the show at Rs 1 crore question, guesses correct answer afterwards
अमिताभ बच्चन के साथ सविता भाटी - फोटो : सोशल मीडिया
सविता को लता था इंजेक्शन से डर
सविता खुद नर्स हैं लेकिन उन्हें खुद इंजेक्शन लगवाने से डर लगता हैं। इतना ही नहीं उनकी बेटी भी इंजेक्शन से खूब डरती हैं। इस बात का अमिताभ ने शो में खूब मजाक बनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed