Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi spoiler: Singer Amaal Malik will be seen in the upcoming episode of the show revealed the serial actor Shaheer Sheikh
{"_id":"6154713a8ebc3ef8d72711e1","slug":"kuch-rang-pyar-ke-aise-bhi-spoiler-singer-amaal-malik-will-be-seen-in-the-upcoming-episode-of-the-show-revealed-the-serial-actor-shaheer-sheikh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: शो के अगामी एपिसोड में नजर आएंगे गायक अमाल मलिक, सीरियल के एक्टर शहीर शेख ने किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: शो के अगामी एपिसोड में नजर आएंगे गायक अमाल मलिक, सीरियल के एक्टर शहीर शेख ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टेलीविजन शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: नई कहानी' लगातार अपनी कहानी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल में अभिनेता शहीर शेख और एरिका फर्नांडीस मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब शो के अगले एपिसोड पर बात करते हुए एक्टर शहीर शेख ने शो में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शो के अगले एपिसोड में गायक अमाल मलिक 'प्यार एक तरफा' गाना गाते नजर आएंगे।
अपने गीत 'प्यार एक तरफा' और शो में चल रहे ट्रैक के बारे में बताते हुए अमाल मलिक ने कहा कि, "संजना, देव को पूरे दिल से प्यार करती है, लेकिन यह प्यार पूरा नहीं हो सकता, जो उसे परेशान कर रहा है। यह गीत उन लोगों के लिए है जो संजना के किरदार में खुद को देखते हैं या कोई ऐसा जो प्यार में है, लेकिन उसे सच्चा प्यार नहीं मिला।"
Trending Videos
2 of 5
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमाल मलिक कहते हैं कि, "इस गीत में बेहद सकारात्मक भावना है। आपको कोई पछतावा, द्वेष या गुस्सा नहीं है कि उसका प्यार एकतरफा है। यह गीत प्यार में होने का उत्सव है और मेरी राय में यह भावना इतनी शुद्ध है कि मुझे उम्मीद है कि गाना सुनने वाला हर कोई ऐसा ही महसूस करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी
- फोटो : सोशल मीडिया
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: नई कहानी' के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को देव (शहीर शेख) और सोनाक्षी (एरिका फर्नांडीस) की जिंदगी में बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे। दरअसल, शो में संजना (सना अमीन शेख) देव को उसके लिए अपनी भावना बताने का फैसला कर लेगी।
4 of 5
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, संजना के दिल की बात जानकर देव बिल्कुल हैरान रह जाएगा। वह संजना को यह साफ कर देगा कि उसके दिल संजना के लिए वैसी फीलिंग नहीं है, जैसी संजना महसूस कर रही है। क्योंकि वह सोनाक्षी के साथ अपने विवाहित जीवन से संतुष्ट है।
विज्ञापन
5 of 5
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर देव की पत्नी सोनाक्षी को जब संजना के इरादों के बारे में पता चलता है, तो उसे यह जानकर झटका लगता है। ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस खुलासे के बाद सोनाक्षी क्या प्रतिक्रिया देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।