फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: सुनील शेट्टी ने सुनाई बिग बी संग पहली मुलाकात की कहानी, बोले- उस वक्त मैंने कॉल नहीं किया क्योंकि...

Sat, 25 Sep 2021 12:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 25 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
KBC 13 Suniel shetty reminded amitabh bachchan their first meet compare him with God
सुनील शेट्टी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी जगत के मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। ये सीजन शुरू से ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। एक तरफ जहां आम लोगों की दिलचस्प कहानी दर्शकों तक पहुंच रही है तो वहीं हर शुक्रवार को एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इस शो में अब तक बहुत से सितारे आ चुके हैं। वहीं इस बार खास एपिसोड में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी पहुंचे।



सुनील ने सुनाया बेहद दिलचस्प किस्सा

दोनों ही सितारों ने बिग बी के साथ जमकर मस्ती की और 25 लाख रुपये भी जीते। इसके साथ ही शो में बहुत की दिलचस्प बातें भी हुईं जिनसे दर्शक अंजान थे। दरअसल सुनील शेट्टी ने बताया कि वो अमिताभ बच्चन से पहली बार फिल्म डॉन के सेट पर मिले थे। उस वक्त सुनील की उम्र बहुत कम थी और अमिताभ को देखकर वो हैरान रह गए थे।

KBC 13 Suniel shetty reminded amitabh bachchan their first meet compare him with God
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ को अपनी और उनकी पहली मुलाकात का किस्सा बताते हुए सुनील ने कहा कि, 'मुंबई में मेरे घर के पास आपकी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। मैं वहां कुछ बच्चों के साथ पहुंचा था लेकिन क्रू हमें अंदर नहीं आने दे रहे थे। उस वक्त आपने उन लोगों से कहा था कि बच्चों को क्यो रोक रहे हो, आने दो। हम आठ साल के रहे होंगे जब हमने आपसे मुलाकात की'। 

KBC 13 Suniel shetty reminded amitabh bachchan their first meet compare him with God
सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media

आगे सुनील ने कहा कि, 'जाते हुए आपने मुझे नंबर भी दिया था'। अमिताभ ने पूछा कि- तब आपने मुझे कॉल क्यों नहीं किया? इस पर सुनील ने कहा कि, 'सर कॉल नहीं कि क्योंकि भगवान से बात तो वैसे कोई नहीं कर सकता'। बिग बी इस पर एक दम हैरान रह गए और रोकते हुए कहा कि, 'अरे ऐसे थोड़ी बात करते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 Suniel shetty reminded amitabh bachchan their first meet compare him with God
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही अमिताभ ने कहा कि, 'एक बार ऐसे ही सेट पर उनकी एक शख्स से मुलाकात हुई थी जिसने कहा था कि कभी मौका मिले तो फोन करिएगा। ऐसे में जब दो तीन दिन बाद मैंने उन्हे फोन किया तो उन्होंने फोन उठाया। मैंने जब अपना परिचय दिया तो शख्स ने मानने से इनकार कर दिया क्योंकि उसे लगा कि उसके साथ मजाक हो रहा है'।

विज्ञापन
KBC 13 Suniel shetty reminded amitabh bachchan their first meet compare him with God
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य वीडियो में जैकी श्रॉफ अमिताभ बच्चन को उस समय का किस्सा याद दिलाते हुए नजर आए जब वो दोनों साथ में चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और उस दौरान नन्हें अभिषेक और श्वेता बच्चन भी उस दौरान अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ वहीं पर मौजूद थे। जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब वो अमिताभ बच्चन से उनका ऑटोग्राफ लेने जा रहे थे तो अभिषेक ने उन्हें रोक दिया था। ऐसी ही ये शाम अपने साथ ढेरों किस्से लेकर आई जो फैंस को काफी पसंद आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed