फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC में बोले कैलाश सत्यार्थी, शो में जीत या हार इनाम रेप, भड़की अवस्थी ने दिया ये जवाब

Wed, 08 Nov 2017 07:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 08 Nov 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
KBC Grand Finale Kailash Satyarthi shared a child sexual incident on set

टीआरपी में टॉप पर चल रहे केबीसी 9 अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार को शो का ग्रांड फिनाले टेलीकास्ट होने वाला है। शो के अंतिम दो एपिसोड को 'अभिन्नदन आभार' का नाम दिया है। सोमवार को प्रसारित इसके पहले एपिसोड में हॉट सीट पर नोबेल पुरस्कार विजेता सोशल एक्टिविस्ट कैलाश सत्यार्थी अपनी पत्नी के साथ बैठे थे, जहां उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सिंगर मालिनी अवस्‍थी भड़क गईं।



ये भी पढ़ें- KBC 9: ग्रांड फिनाले में ‌अमिताभ के सामने कुछ ऐसा हुआ, छलक पड़े क्रिकेटर युवराज के आंसू

KBC Grand Finale Kailash Satyarthi shared a child sexual incident on set

​बाल श्रम के विरुद्ध और बाल अधिकारों पर लगातार कैपेंन चलाने वाले कैलाश से अमिताभ ने खेल शुरू होते ही उनके ऊपर हुए हमले के बारे में पूछा। जिसका जवाब सुनकर वहां मौजूद हर कोई चौक गया। 

KBC Grand Finale Kailash Satyarthi shared a child sexual incident on set

सत्यार्थी ने बताया कि जब उन्होंने सर्कस में बच्चों पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाई तो सर्कस मालिको ने उन पर हमला करवाया। सत्‍यार्थी ने सर्कस में काम कर रही बच्चियों के शोषण के बारे में जब खुलासा किया तो उसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC Grand Finale Kailash Satyarthi shared a child sexual incident on set
उन्होंने बताया कि बच्चियां शो में चाहे अच्छा परफॉर्म करें या बुरा, उन्हें इनाम स्वरूप सिर्फ एक ही चीज मिलती थी। उनका रेप किया जाता था। शो के जरिए सत्यार्थी ने देश में बच्चों की खराब स्थित को बयां किया। लेकिन शायद ये बात मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्‍थी को शायद ये बात नागवार गुजरी। उन्होंने इस किस्से को लेकर एक ट्वीट किया।

ये भी पढ़ें- शुरू हुआ KBC के आखिरी हफ्ते का रोमांच, हॉट सीट पर नजर आएंगे एक रोबोट समेत कई सेलेब्रिटी
 
विज्ञापन
KBC Grand Finale Kailash Satyarthi shared a child sexual incident on set

जिसमें उन्होंने कहा कि देश और समाज इतना भी बुरा नहीं है, जितना कैलाश सत्यर्थी बता रहे हैं। उन्होंने केबीसी सोनी और सोनी टीवी को नसीहत देते हुए कहा कि समाज का ऐसा नकारात्मक चेहरा पेश करना कहीं से भी सही  नहीं हैं।
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed