{"_id":"5e6645ff8ebc3ebf48011e3a","slug":"khatron-ke-khiladi-10-shivin-narang-admit-in-hospital-after-cheat-in-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खतरों के खिलाड़ी' में इस कंटेस्टेंट ने नहीं मानी रोहित की बात, टास्क में चीटिंग कर पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'खतरों के खिलाड़ी' में इस कंटेस्टेंट ने नहीं मानी रोहित की बात, टास्क में चीटिंग कर पहुंचा अस्पताल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
khatron ke khiladi 10
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'खतरों के खिलाड़ी' का 10वां सीजन पहले के सीजन से कहीं ज्यादा खतरनाक है। इस बार जो टास्क रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को दे रहे हैं उन्हें देखकर घर बैठे दर्शकों के भी पसीने छूट रहे हैं। इस वजह से अक्सर शो में कोई न कोई बबाल भी हो रहा है। हाल ही में शो के कंटेेस्टेंट शिविन नारंग ने एक टास्क के दौरान चीटिंग कर बैठे, जिसके बाद रोहित शेट्टी भड़क गए।
2 of 4
Khatron Ke Khiladi
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
दरसअल बीते एपिसोड में रोहित शेट्टी ने एक टास्क दिया था। इसमें पांच कंटेस्टेंट्स को बंकर में लॉक किया गया था। बंकर के अंदर आंसू गैस छोड़ी गई। इस दौरान किसी भी कंटेस्टेंट्स अपनी आंख और मुंह को कवर नहीं करना था। बंकर के अंदर जो सबसे ज्यादा समय तक बैठेगा वो ही जीतेगा। हालांकि इसमें कोई समय की कोई पाबंदी नहीं थी। इस टास्क को अदा खान, धर्मेश, करण पटेल, शिविन नारंग और बलराज ने परफॉर्म किया।
3 of 4
Khatron Ke Khiladi
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
टास्क को देखकर सभी कंटेस्टेंट डर गए। बलराज कुछ ही मिनट में बंकर से बाहर आ गए। करण और धर्मेश भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और जल्द ही बाहर आ गए। अंत में अदा और शिविन के बीच मुकाबल हुआ। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपना आंखों को कवर करने की कोशिश की जिसपर रोहित शेट्टी ने उन्हें वॉर्निंग दी। लेकिन शिविन ने रोहित की बात को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shivin Narang
- फोटो : amar ujala, mumbai
शिविन लगातार अपना मुंह ढकने की कोशिश करते रहे। इस बात से नाराज होकर रोहित शेट्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया। ये टास्क अदा जीत गईं लेकिन शिविन नाराज हो गए। उन्होंने मदद लेने से भी इंकार कर दिया। टास्क हारने वाले सभी लड़कों को फियर फंदा मिला। आंसू गैस से की वजह से शिविन की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एलिमिनेशन स्टंट में उनकी जगह मलिष्का ने परफॉर्म किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।