{"_id":"610f9cee8ebc3e7cd0067842","slug":"khatron-ke-khiladi-11-rohit-shetty-slams-nikki-tamboli-for-aborting-task-called-her-disrespectful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरों के खिलाड़ी 11: एक बार फिर निक्की पर फूटा रोहित शेट्टी का गुस्सा, टास्क अबॉर्ट करने पर कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
खतरों के खिलाड़ी 11: एक बार फिर निक्की पर फूटा रोहित शेट्टी का गुस्सा, टास्क अबॉर्ट करने पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी, निक्की तंबोली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ जहां दर्शकों को टीवी पर सिंगिंग और डांसिंग रियलिटी शोज को देखकर आनंद आता है तो वहीं खतरनाक स्टंट वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी' को भी काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों टीवी पर खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 प्रसारित हो रहा है। रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में हर एक कंटेस्टेंट अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देने की कोशिश कर रहा है।
निक्की तंबोली पर भड़के रोहित शेट्टी
बहुत से कंटेस्टेंट्स ने तो अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों और रोहित शेट्टी का दिल जीत लिया है वहीं एक कंटेस्टेंट ऐसी हैं जो पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी के गुस्से का शिकार हो रही हैं। दरअसल निक्की तंबोली शुरू से ही हर स्टंट को करने से पहले ही उसे अबॉर्ट कर देती हैं। इस वीकेंड एपिसोड में भी निक्की ने स्टंट करने से पहले ही मना कर दिया और रोहित शेट्टी का गुस्सा उन पर फूट पड़ा।
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन को दिलचस्प बनाने के लिए हर हफ्ते मेकर्स कुछ नया कर रहे हैं। ऐसे में इस बार कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा गया और दो कप्तान भी चुने गए। एक टीम की कप्तान बनीं श्वेता तिवारी तो वहीं दूसरी टीम के कप्तान बने राहुल वैद्य। इस वीकेंड एपिसोड में देखा गया कि दोनों ही कप्तान अपनी टीम के लिए कंटेस्टेंट को चुनते हैं लेकिन निक्की तंबोली को कोई भी अपनी टीम में नहीं लेता है।
3 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद निक्की को राहुल की टीम में आना पड़ता है। हालांकि निक्की का किसी भी टीम में होना उस टीम के लिए नुकसानदायक ही है क्योंकि वो कोई भी स्टंट करने से पहले ही उसे अबॉर्ट कर देती हैं।कुछ ऐसा ही वीकेंड एपिसोड में हुआ। टीम के लिए सोलो स्टंट करने के लिए राहुल की टीम से निक्की सामने आईं और श्वेता की टीम से अनुष्का सेन। इस स्टंट में दोनों कंटेस्टेंट को रेप्टाइल्स और कीड़ों के बीच हाथ डालकर चाभियां निकालनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेट्टी, निक्की तंबोली
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इस स्टंट को देखते ही निक्की तंबोली की सांस अटक गई और वो रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने कह दिया कि ये उनसे नहीं हो पाएगा। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने निक्की को काफी समझाया और राहुल ने भी निक्की को जीत के लिए प्रेरित किया लेकिन निक्की ने स्टंट परफॉर्म करने से मना कर दिया। वहीं अनुष्का सेन ने बहुत ही शानदार तरीके से स्टंट परफॉर्म किया।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इसके बाद रोहित शेट्टी को एक बार फिर निक्की की इस हरकत पर गुस्सा आ गया। उन्होंने निक्की को फटकार लगाते हुए कहा कि, 'आपको ये समझना चाहिए कि आपको कितना कुछ मिल रहा है। ये शो के प्रति काफी अपमानजनक रवैया है। आपके ऊपर टीम के पांच और कंटेस्टेंट निर्भर थे'। इसके साथ ही रोहित ने कहा कि सौरभ राज जैन आपसे कहीं ज्यादा बेहतर कंटेस्टेंट थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।