टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन जल्द ही टेलीविजन स्क्रीन्स पर दस्तक देने वाला है। इसके फैंस इस शो का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शो में कई हस्तियां प्रतियोगी के रूप में भाग लेंगी और कई स्टंट करती भी नजर आएंगी। शो के होस्ट और बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी पूरी टीम के साथ शूटिंग के लिए केप टाउन पहुंच चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है।
Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी की हुई धमाकेदार शुरुआत, हेलीकॉप्टर पर सैर करते नजर आए रोहित शेट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट साझा कर दिखाई शो की झलक
इस चर्चित रियलिटी शो के 12वें सीजन में होस्ट की तरह वापसी कर रहे रोहित शेट्टी ने शो का एक नया प्रोमो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी ग्रैंड एंट्री करते नजर आ रहे हैं। रोहित एक हेलिकॉप्टर पर खड़े होकर शूट लोकेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “एक बार फिर पागल, जंगली, रॉ और रियल होने का समय आ गया है! खतरों के खिलाड़ी !! शूटिंग शुरू! ”
ये होंगे शो के कंटेस्टेंट्स
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी इस साल सातवीं बार शो को होस्ट करते नजर आएंगे। 'खतरों के खिलाड़ी 12' में इस बार रुबीना दिलैक, सृति झा, शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, प्रतीक सहजपाल, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदतिया, निशांत भट्ट और जन्नत जुबैर के बीच में हमें खिताबी जंग देखने को मिलेगी। शो की शूटिंग शुरू होने के साथ ही इसके प्रसारण को लेकर भी एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार शो सात अगस्त से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।
वेब सीरीज में भी व्यस्त हैं रोहित
इसके साथ ही रोहित शेट्टी इस समय अपनी आगामी वेब सीरीज में भी व्यस्त हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अभिनय करते दिखाई देंगे। शो का फर्स्ट लुक साझा करते हुए, रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “हमारा कॉप यूनिवर्स डिजिटल हो गया है और जब हम डिडिटल हो जाते हैं तो इसे बड़ा होना चाहिए। मुझे अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज लाने पर गर्व है।" बता दें कि यह सीरीज रोहित की फिल्म 'सिंघम', 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' जैसी सफल फ्रेंचाइजी का ही हिस्सा है।