साल 2013 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'महाभारत' मं उत्तर का किरदार करने वाले अभिनेता प्रविष्ट मिश्रा को 2015 में प्रसारित हुए टीवी सीरियल 'सिया के राम' में युवा राम की भूमिका मिली और इसी साल वह धारावाहिक 'सूर्यपुत्र कर्ण' में युवा युधिष्ठिर की भूमिका में नजर आए। प्रविष्ट मिश्रा को दर्शकों के बीच चर्चा मिली कोरोना संक्रमण काल से ठीक पहले प्रसारित होना शुरू हुए धारावाहि 'कहां हम कहां तुम' से और इसके बाद धारावाहिक ‘बैरिस्टर बाबू’ ने उनका नाम घर घर पहुंचा दिया। धार्मिक धारावाहिकों से चर्चा में आए प्रविष्ट के परिवार का धर्मनगरी काशी से पुराना नाता है। नाना उनके काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी रह चुके हैं। प्रविष्ट का नया धारावाहिक 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' इन दिनों खूब चर्चा में है। इस धारावाहिक का आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भी रोचक रिश्ता है। चलिए जानते हैं..
Television: थिएटर से पहले ही यहां आ गई ‘लाल सिंह चड्ढा’ की कहानी, बाबा विश्वनाथ के मंदिर से भी कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रविष्ट मिश्रा छोटे परदे के चर्चित चेहरे है। स्कूल के दौरान वह स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में एक्टिंग किया करते थे, उनकी चाहत थी एक आईपीएस अधिकारी बनना। लेकिन फिर अभिनय का चस्का लग गया और पढ़ाई पीछे रह गई। वह बताते हैं, ‘पिताजी मर्चेंट नेवी में हैं। कोविड के दौरान जब शूटिंग बंद थी, तो उन्होंने ने सलाह दी कि अब एक्टिंग का चक्कर छोड़ो और आईपीएस की तैयारी करो। उस समय मेरी मम्मी ने मेरा बहुत सपोर्ट किया।’
प्रविष्ट का मां मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में टीचर हैं। अपनी मां का जिक्र चलन पर प्रविष्ट का चेहरा खिल जाता है। वह कहते हैं, ‘मां बच्चों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझती हैं। उनका मानना है कि बच्चा जो करना चाहता है, उसे वह करने देना चाहिए।' प्रविष्ट मिश्रा बताते हैं कि जमनाबाई नरसी स्कूल से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। दावा ये भी करते हैं कि उन्होंने फिजियोथेरेपी में पीएचडी करके डॉक्टरेट हासिल की है लेकिन वह अपने नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगाना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले मिश्रा परिवार में प्रविष्ट का जन्म मुंबई में ही हुआ और वह यही पले बढ़े। धर्मिक प्रवृति के प्रविष्ट के परनाना बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी रहे हैं। प्रविष्ट मिश्रा को जब भी समय मिलता है वह अपने पुश्तैनी घर प्रयागराज जाते है और रामायण का पाठ करवाते है। पहला मौका कैसे मिला, ये पूछने पर प्रविष्ट बताते हैं, ‘स्कूल में मैंने खूब थिएटर किया। एक बार हम लोग मुंबई के अंधेरी स्थित इन्फिटी मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर एक नाटक कर रहे थे। उसी दौरान एक कास्टिंग डायरेक्टर की नजर मुझ पर पड़ी और उन्होंने ‘महाभारत’ के ऑडिशन के लिए बुला लिया। उत्तर की इस भूमिका के लिए मुझे बड़े कठिन ऑडिशन के दौर से गुजरना पड़ा था।’
नए धारावाहिक 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' में युवान की भूमिका कर रहे प्रविष्ट बताते हैं, ‘यह किरदार बहुत ही रोचक और दमदार है। युवान की मां की मृत्यु पांच वर्ष की उम्र में हो गई थी, वह बड़ा तो हो गया लेकिन मानसिक तौर पर अभी भी वह 5 साल का बच्चा ही है। वह हर चीज में अपनी मां को ढूंढता है। मुझे इस किरदार को निभाने की प्रेरणा टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' से मिली है, इसी फिल्म से आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' प्रेरित है।’