टीवी के पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की एंट्री कंफर्म कर दी है। रोहित शेट्टी के इस शो के नए सीजन में बॉलीवुड एक्टर रोहित बोस रॉय नजर आने वाले हैं। शो में अपनी एंट्री के लेकर अभिनेता काफी उत्साहित हैं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान रोहित ने कहाहै कि खतरों के खिलाड़ी में उनका अनुभव काम आएगा। एक्टर का मानना है कि उम्र का किसी की स्टंट करने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है।
{"_id":"645d26a67e642c96760dd7eb","slug":"khatron-ke-khiladi-13-contestant-rohit-bose-roy-says-age-does-not-come-to-mind-while-doing-stunts-read-here-2023-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKK13 : 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एंट्री को लेकर उत्साहित हैं रोहित, बोले- उम्र का स्टंट से नहीं है वास्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KKK13 : 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एंट्री को लेकर उत्साहित हैं रोहित, बोले- उम्र का स्टंट से नहीं है वास्ता
Thu, 11 May 2023 11:02 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 11 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में उनके बिग बॉस फेम शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, रुही चतुर्वेदी भी नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने शो के बारे में बात करते हुए कहा, 'युवाओं के पास बहुत उत्साह, ऊर्जा है। शिव रियलिटी शो के बैकग्राउंड से आते हैं। वह यहां जीतने आ रहे हैं, लेकिन मेरे पास अनुभव है, जो उसके पास नहीं है। ऐसे समय होते हैं, जब अनुभव भी एक भूमिका निभाता है।'
रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा,'मैं एक निश्चित रूप से दिखता हूं, लेकिन जब मैं इस तरह के शो के लिए जा रहा हूं तो उम्र का कारक मेरे दिमाग में नहीं आता है। मुझे जो भी दिया जाएगा मैं अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। यह बाकियों से बेहतर है या नहीं, यह तय करेगा कि मैं शो में कितनी दूर तक जाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में अपनी एंट्री पर बात करते हुए रोहित ने कहा,' जीवन में कुछ चीजें और अनुभव हैं, जो पैसा नहीं खरीद सकता है और यह अनुभवों में से एक है। मैं वहां जाना चाहता हूं, मस्ती करना चाहता हूं, खुद का आनंद लेना चाहता हूं और ऐसे स्टंट करना चाहता हूं जो मैं कहीं नहीं कर सकता। यहां तक कि फिल्मों में भी एरियल स्टंट करना बहुत कम होता है, जब तक कि आप अक्षय कुमार न हों। ये ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप जीवन में एक बार अनुभव कर सकते हैं।'
विज्ञापन
रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रोहित कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'काबिल' शामिल है। इसके अवाला एक्टर कई और फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Sakshi Pradhan: 'नागिन 3' की इस एक्ट्रेस ने लगाई लंबी छलांग, जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर
यह भी पढ़ें- Sakshi Pradhan: 'नागिन 3' की इस एक्ट्रेस ने लगाई लंबी छलांग, जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर