{"_id":"640ab37915d8d9e8310d63a9","slug":"khatron-ke-khiladi-13-urfi-javed-backs-out-of-rohit-shetty-show-know-the-reason-2023-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' का हिस्सा नहीं बनेंगी उर्फी, इस वजह से ठुकराया रोहित शेट्टी का शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urfi Javed: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' का हिस्सा नहीं बनेंगी उर्फी, इस वजह से ठुकराया रोहित शेट्टी का शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:05 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्फी जावेद को सोशल मीडिया सेंसेशन ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वह हर दिन अपने नए लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। अक्सर वह अतरंगी लिबास में लिपटी नजर आ जाती हैं। इस वजह से कई बार उर्फी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। पिछले दिनों चर्चा थी कि उर्फी जावेद खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आने वाली हैं। यह भी कहा जा रहा था कि मेकर्स ने इसके लिए उर्फी को अप्रोच भी किया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। हालांकि इसके पीछे भी काफी बड़ी वजह है।
2 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
अपने अतरंगी फैशन के कारण लगातार लाइमलाइट में बनी रहने वाली उर्फी पिछले काफी समय से खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की टीम के सााथ बातचीत कर रही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं उर्फी इस शो को करने के लिए काफी उत्साहित भी थीं, लेकिन अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हो पाएंगी। दरअसल पिछले काफी समय से उर्फी किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी बातचीत कर रही थीं, जो कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 से पहले फाइनल हो चुकी है।
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी नए बड़े प्रोजेक्ट के ऑफर को स्वीकार करने के कारण ही उर्फी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का हिस्सा नहीं रहेंगी। हालांकि वह प्रोजेक्ट क्या है अभी तक इस बारे में उन्होंने खुलासा नहीं किया है। बता दें कि पिछले दिनों उर्फी जावेद बड़े फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए मॉडल बनी थीं। इतना ही नहीं वह इनकी पार्टी में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
अबू जानी और संदीप खोसला के बारे में उर्फी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'अबू जानी संदीप खोसला द्वारा ड्रेस डिजाइन किए जाने पर मैं थ्रिल हूं। वो जो करते हैं उसमें मास्टर्स हैं और उन्होंने मैं जो हूं उसकी एक्सेप्टेंस के साथ मुझे और ज्यादा एम्पावर महसूस कराया है। कोई भी डिजाइनर मुझे कपड़े नहीं देता था, इसलिए मैंने अपने कपड़े बनाने शुरू कर दिए। अबू और संदीप ने मेरे लिए इसे बदल दिया'।
विज्ञापन
5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
अबू और संदीप खोसला का साथ मिलने के बाद ही इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि उर्फी के हाथ कोई नया प्रोजेक्ट लगा है और अब तो यह साफ भी हो गया है। हालांकि बहुत जल्द उर्फी अपने फैंस के लिए इसकी जानकारी साझा करेंगी। बता दें कि उर्फी जावेद आखिरी बार स्प्लिट्सविला एक्स4 में मिसचीफ मेकर के रूप में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।