फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Veer Mehra: क्या 'बिग बॉस' में नजर आएंगे करण वीर? 'खतरोंं के खिलाड़ी 14' को जीतने के बाद दिया अपडेट

Mon, 30 Sep 2024 08:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 Sep 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Khatron ke Khiladi 14 winner Karan Veer Mehra talks about his show journey gave update on bigg boss 18
करण वीर मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता करण वीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता बन चुके हैं। फिनाले में कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को पीछे छोड़कर उन्होंने जीत की ट्रॉफी हासिल की। इस शो को जीतने के बाद करण वीर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शो के अपने सफर को भी याद किया।

Khatron ke Khiladi 14 winner Karan Veer Mehra talks about his show journey gave update on bigg boss 18
करण वीर मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने इस सफर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस रियलिटी शो में काम करके बहुत मजा आया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस शो में मुझे इतना अच्छा लगा कि मैंने निर्माताओं से अनुरोध किया है कि अगली बार मुझे मुफ्त में ही ले चलें। आसिम रियाज पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "वह शो जीत सकता था, लेकिन उसकी बेवकूफी थी और मेरी अच्छी किस्मत कि मैं यहां बैठा हूं।" 

Khatron ke Khiladi 14 winner Karan Veer Mehra talks about his show journey gave update on bigg boss 18
करण वीर मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने आगे कहा कि केवल आसिम और गश्मीर ही नहीं शो में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने कड़ी प्रतिद्वंदिता दिखाई। सभी यह सोचकर आए थे कि ट्रॉफी जीतकर ही जाना है। यह बैच ही कुछ ऐसा था जो शो जीतने के मकसद से आया था। इस बातचीत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron ke Khiladi 14 winner Karan Veer Mehra talks about his show journey gave update on bigg boss 18
करण वीर मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण वीर ने कहा कि हर कोई किसी न किसी चीज में बेहतर था। मेरी किस्मत अच्छी थी कि जब मेरे स्टंट की बारी आई तो मुझे वह टास्क मिला, जिसमें मैं बेहतर था। इस वजह से मैं शो में आगे बढ़ता चला गया। शो के दौरान उन्होंने अपने सबसे डरावने अनुभव को साझा किया। अभिनेता ने कहा,"मुझे करंट लगने वाला स्टंट सबसे खतरनाक लगा। अब भी मुझे तारों को देखकर डर लगता है।"

विज्ञापन
Khatron ke Khiladi 14 winner Karan Veer Mehra talks about his show journey gave update on bigg boss 18
करण वीर मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब करण से सवाल किया गया कि इस बार क्या वह लोगों को बिग बॉस में दिखेंगे? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस में उनके जाने की अटकलें हर साल लगाई जाती हैं। अभिनेता ने कहा कि वह इस बार भी बिग बॉस टीवी पर ही देखेंगे। करण के मुताबिक उन्हें घर के अंदर फोन चाहिए, शायद इसी वजह से वह इस शो को मना कर देते हैं। 
Stree 2 BO Collection Day 46: 'स्त्री 2' ने 46वें दिन भी बटोरे दर्शक, जानें कितनी रही फिल्म की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed