फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 का विनर बना ये कंटेस्टेंट, ईनाम में मिली ट्रॉफी और कार

Mon, 11 Mar 2019 08:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Mar 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 9 finale winner punit pathak
khatron ke khiladi - फोटो : social media

स्टंट पर आधारित शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का ग्रैंड फिनाले रविवार को संपन्न हुआ। फिनाले में कुल 6 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, पुनीत पाठक, भारती सिंह, अली गोनी, रिद्धिमा पंडित और आदित्य नारायण पहुंचने में कामयाब रहे। सभी कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान शो में अक्षय कुमार बतौर गेस्ट भी पहुंचे।

khatron ke khiladi season 9 finale winner punit pathak
khatron ke khiladi - फोटो : social media

ग्रैंड फिनाले में पुनीत पाठक ने आदित्य नारायण को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उन्हें एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी ईनाम में मिली। फिनाले में पुनीत को आदित्य नारायण ने कड़ी टक्कर दी लेकिन टाइमिंग में पुनीत ने बाजी मार ली और खिताब अपने नाम कर लिया।



 

khatron ke khiladi season 9 finale winner punit pathak
khatron ke khiladi - फोटो : amar ujala

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। पूरे सीजन शो टीआरपी में पहले नंबर पर बना रहा। इससे पहले शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा छिड़ी रही। ऐसी भी खबरें आईं कि आदित्य नारायण ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 9 finale winner punit pathak
khatron ke khiladi - फोटो : social media

अक्षय कुमार के शो में पहुंचने से पहले एक पोस्टर ट्वीट किया। जिसमें अक्षय और रोहित शेट्टी एक जलती हुई कार के पास खड़े हैं। पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि 'खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट का हौसला अफजाई के लिए आ रहा हूं। कृपया मेरी पत्नी को मत बताना।' दरअसल इससे पहले एक इवेंट में पहुंचे अक्षय कुमार ने खतरनाक स्टंट दिखाते हुए खुद को आग लगाकर स्टेज पर पहुंचे थे हालांकि ट्विंकल को अक्षय का ये कारनामा बिल्कुल पसंद नहीं आया था।



 

विज्ञापन
khatron ke khiladi season 9 finale winner punit pathak
khatron ke khiladi - फोटो : social media

अक्षय कुमार के साथ मशहूर गायक शंकर महादेवन भी खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे। शंकर महादेवन ने अपनी आवाज से शो में समां बांध दिया। इस दौरान अक्षय और महादेवन ने जमकर मस्ती की और कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed