{"_id":"5c1cf0ddbdec22570f347d31","slug":"khatron-ke-khiladi-season-9-list-out-sreesanth-vikas-gupta-bharti-singh-are-the-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' खत्म होते ही मास्टरमाइंड से मुकाबला करेंगे श्रीसंथ, आने से पहले सब कर लिया था फिक्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' खत्म होते ही मास्टरमाइंड से मुकाबला करेंगे श्रीसंथ, आने से पहले सब कर लिया था फिक्स
छोटे परदे पर अपने डर को भगाने के लिए हर साल सितारे कई हैरतअंगेज खेल खेलते नजर आते हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' नाम के इस शो का नौवां सीजन इस बार 5 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' को इस बार भी रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने कहा कि इस बार शो पर बहुत खर्च किया गया है और उम्मीद है लोगों को शो पसंद आएगा।
2 of 5
Khatron Ke Khiladi season 9
- फोटो : twitter
इस बार का शो कुछ खास होगा क्योंकि इस बार दर्शकों को एक्शन और कॉमेडी का मेल एक साथ दिखाई देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉमेडी का डोज पूरा करने आ रहीं हैं जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह जो इस शो में अपने पति के साथ दिखाई देंगी। इस शो में भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया 'नच बलिए' के बाद दूसरी बार टीवी पर एक साथ नजर आएंगे।
3 of 5
Khatron Ke Khiladi season 9
- फोटो : twitter
शो के बारे में भारती का कहना है- 'इस शो ने मुझे अपने डर पर काबू करना सिखाया है क्योंकि जिंदगी में हमे कभी भी ऐसे मौके दोबारा नहीं मिलते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी इसे देखकर हंसने के साथ-साथ हमारी तारीफ भी जरूर करेगी।' इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रोहित शेट्टी भारती को ब्रिज से नीचे फेंकते वक्त यह कहते हुए नजर आए हंस लो जितना हसना है उसके बाद तो रोना ही रोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Khatron Ke Khiladi season 9
- फोटो : Instagram
रोहित शेट्टी की मानें तो इस बार शूट के दैरान उनको भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि इस बार शो की शूटिंग अर्जेंटीना में हुई है जहां उस समय तापमान माइनस 1.2 डिगरी था। खैर जब शो का नाम ही 'खतरों के खिलाड़ी' है तो दर्शकों को दिखाने के लिए मुश्किलों का सामना तो करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
jasmin bhasin
- फोटो : File Photo
इस बार शो में भारती सिंह और हर्ष के अलावा, बिग बॉस फेम विकास गुप्ता, जैन इमाम, श्रीसंथ, जास्मिन भसीन, अली गोनी, रिधिमा पंडित और आदित्य नारायण भी नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 शांतनु माहेश्वरी ने जीता था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी कौन मारता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।