फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अबकी बार शिवप्रकाश शुक्ला पर आधारित है 'रंगबाज', ये है सीरीज की पूरी स्टारकास्ट

Fri, 21 Dec 2018 08:40 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 21 Dec 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
rangbaaz series based on shivprakash shukla and starcast here
zee

ये तब की बात है जब गोरखपुर में रहना है तो योगी-योगी कहना है वाला डायलॉग इतना आम नहीं था। उस समय यूपी में भौकाल था गोरखपुर से ही आने वाले खतरनाक गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला का। 25 साल का लड़का जिससे पूरा स्टेट कांपता था। 25 साल की उम्र में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सुपारी ले ली थी।

rangbaaz series based on shivprakash shukla and starcast here
zee

उसी गैंगस्टर के ऊपर एक सीरीज बनाई है जिसका नाम है रंगबाज। इसमें साकिब सलीम गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला का रोल कर रहे हैं जो रियल लाइफ गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला की लाइफ पर ही बेस्ड है। जिसमे उनके साथ दिखाई देंगे तिगमांशु धूलिया, रणवीर शौरी अहाना कुमरा और रवि किशन।

rangbaaz series based on shivprakash shukla and starcast here
zee

इस सीरीज को डायरेक्ट किया है भाव धूलिया ने जो तिग्मांशू के भतीजे हैं। इस सीरीज को आप 22 दिसंबर से देख पाएंगे। तिग्मांशु धूलिया सीरीज में भी अपने पिछले किरदार रामाधीर सिंह के अंदाज में ही नजर आएंगे। उनका कहना था सच कहूं तो इस रोल के लिए मैंने इस लिए चुना क्योंकि पहले तो शो लखनऊ में शूट हो रहा था जहां खाना बहुत अच्छा मिलता है और रोल भी लगभग वासैपुर जैसा ही था तो ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rangbaaz series based on shivprakash shukla and starcast here
zee

मैं रोल को लेकर पहले ज्यादा उत्साहित नहीं था पर टीम का मेरा हौंसला देखकर मैं बहुत खुश हुआ। वैसे तो साकिब सलीम और भी कई फिल्मों में लीड रोल निभ चुके हैंए पर वह रोल उनको इतनी पहचान नहीं दिला पाए।

विज्ञापन
rangbaaz series based on shivprakash shukla and starcast here
zee - फोटो : zee

देखा जाए तो यह सीरीज साकिब सलीम जैसे एक्टर के लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हो सकती है। आजकल वैसे भी काफी गैंग्स्टर ओरियंटेड फिल्में और सीरीज बन रही हैं। दर्शकों को भी ऐसी ही कहानियां पसंद आ रही हैं। सेक्रेड  गेम्स और मिरजापुर जैसी सीरीज के काफी अच्छे रिस्पान्स के बाद यह तीसरा ऐसा शो होगा जो एक गैंग्स्टर की जिंदगी को एक दूसरे सिरे से लोगो के सामने पेश करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed