{"_id":"619f707dc9b5610a00270bac","slug":"kirron-kher-badshah-manoj-muntashir-on-igt-set-shilpa-shetty-shares-bts-video-enjoying-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IGT: ब्लड कैंसर से जंग जीतकर इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर लौटीं किरन खेर, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
IGT: ब्लड कैंसर से जंग जीतकर इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर लौटीं किरन खेर, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बीटीएस वीडियो में शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी शो में अनोखे करतब और नए नए टैलेंट नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को शूटिंग के दौरान सेट से एक वीडियो शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। उन्होंने शो का एक बीटीएस यानी बिहाइंड द स्क्रीन वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
2 of 5
बीटीएस वीडियो में किरन खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'गर्मा गरम, नई ज्यूरी के साथ फर्स्ट डे फर्स्ट शो '। वीडियो में शिल्पा के साथ-साथ शो के जज के रूप में रैप किंग बादशाह, लेखक मनोज मुंतशिर और एक्ट्रेस किरन खेर भी नजर आ रही हैं।
3 of 5
बीटीएस वीडियो में बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
किरन खेर पहले भी इस शो के पिछले सीजन में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। बीते दिनों उनके ब्लड कैंसर से ग्रसित होने की खबर से फैंस काफी निराश थे, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें आईजीटी के सेट पर सही सलामत देखकर फैंस काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीटीएस वीडियो में मनोज मुंतशिर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा के बीटीएस वीडियो से ऐसा लग रहा है कि सेट पर मौज मस्ती तो खूब हो रही है, लेकिन कोरोना से बचाव के नियमों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है। किरन खेर भी फेस शील्ड पहने हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बीटीएस वीडियो में शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा, किरन, मनोज और बादशाह सेट पर जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सभी लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आने वाला सीजन बेहद ही खास और मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।