{"_id":"625d0f9480ebdb3b61053912","slug":"know-about-comedian-annu-awasthi-from-kanpur-life-struggle-and-is-tv-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Annu Awasthi: ठेठ कनपुरिया अंदाज से घर-घर में मशहूर हुए अन्नू अवस्थी, आखिर क्यों फ्री में करते हैं ज्यादातर शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Annu Awasthi: ठेठ कनपुरिया अंदाज से घर-घर में मशहूर हुए अन्नू अवस्थी, आखिर क्यों फ्री में करते हैं ज्यादातर शो
उत्तर प्रदेश का शहर कानपुर कई मायनों में खास है। यहां की होली हो या बोली दोनों का अंदाज ही निराला है। मुंह में गुटखा दबाकर जब कोई कनपुरिया अंदाज में कहता है कि 'एक कंटाप देंगे तो चार बार पी रोड का चक्कर लगाओगे' तो सुनने में बड़ा मजा आता है। कानपुर का अंदाज कुछ कॉमेडियन स्टार्स की खास पहचान है। इन्ही कॉमेडियन में से एक हैं कानपुर के अन्नू अवस्थी। '...पहिचान तो गए होइहो' जी हां इन्हीं अन्नू अवस्थी की बात कर रहे हैं। अपने एक ऑडियो के जरिए चर्चा में आने वाले अन्नू अवस्थी आज बिजनेसमैन से अभिनेता बन चुके हैं।
2 of 4
अन्नू अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
अन्नू अवस्थी आज भले ही इतने फेमस हों लेकिन एक समय था जब उनके सितारे गर्दिश में जा रहे थे। उन्नाव के समेरपुर गांव में जन्मे अन्नू अवस्थी ने भी अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। इनके पिता एक सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट थे। शुरूआत से ही इनका मन पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कम ही लगता था। 1985 में हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने के बाद अन्नू अवस्थी ने सात अलग-अलग स्कूलों से हाईस्कूल की परीक्षा दी, फिर भी फेल हो गए। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पढ़ाई में रुचि को लेकर खुद ही कहा था कि- मैंने 16 साल से हाईस्कूल की परीक्षा देने की शुरूआत की और 26 साल तक देता ही रहा, लेकिन पास नहीं हो पाया।
3 of 4
अन्नू अवस्थी
परीक्षा में असफलता के बाद उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर दवाइयां बेचना शुरू कर दिया। 1997 में अन्नू अवस्थी ने एक एमए पास लड़की से प्यार के बाद शादी कर ली। शादी के बाद घर चलाने के लिए अन्नू अवस्थी ने कानपुर के लाजपत नगर में पुरानी कार को खरीदने-बेचने की दुकान खोल ली और बिजनेस करने लगे। उनका पहला ऑडियो 2017 में 'लड़के का जनेऊ कर रहे हैं' के नाम से वायरल हुआ। दूसरा ऑडियो पार्षद के चुनाव में हमार चुनाव चिन्ह नथुनी भी खूब हिट हुआ। दोनों ऑडियो ने ऐसा धमाका किया कि अन्नू अवस्थी पूरे कानपुर में मश्हूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अन्नू अवस्थी ने गुदगुदाया
- फोटो : अमर उजाला
इस समय अन्नू अवस्थी सब टीवी पर 'और भई क्या चल रहा है' में बिट्टू भइया का किरदार निभा रहे हैं। इस शो की पूरी शूटिंग लखनऊ में हो रही है। अन्नू अवस्थी को कपड़े और चश्मे का बहुत शौक है। उनके ज्यादातर फैंस उनको चश्मा ही गिफ्ट करते हैं। इतने मशहूर हो जाने के बाद भी अन्नू अवस्थी के अंदर घमंड नहीं आया है। वह आज भी अपने ज्यादातर शो फ्री में करते हैं। अन्नू अवस्थी का कहना है कि ये वही लोग हैं जिन्होंने मेरे ऑडियो के जरिए मुझे फेमस किया है। मैं इनसे पैसे कैसे ले सकता हूं। अब तक अन्नू अवस्थी करीब 1000 शो कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।