बिग बॉस 15 में टीवी एक्टर सिंबा नागपाल की एंट्री भी हो चुकी है। सलमान खान ने सिंबा नागपाल को ऑसम मिरर दिखाया। यह मिरर हर प्रतिभागी को उसके अंदर का प्राणी दिखा रहा है। सलमान ने उन्हें फिल्म का एक सीन क्रिएट करने के लिए भी कहा, इसे सिंबा को विधि पांड्या के साथ मिलकर पूरा करना था।
Bigg Boss 15: 'शक्ति' सीरियल ने बदली सिंबा नागपाल की किस्मत, इस एक्ट्रेस को सालों से कर रहे हैं डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंबा नागपाल का करियर
सिंबा नागपाल का जन्म दिल्ली में हुआ है और इसी शहर में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह दिल्ली से मुंबई अपने सपनों को पूरा करने के लिए आ गए थे। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से की थी, जिसमें उनके गुड लुक और शानदार पर्सनैलिटी ने फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। इतना ही नहीं, इस शो में सिंबा की तुलना सलमान खान के साथ की गई थी। कई लोगों ने उनकी बॉडी को सलमान खान की बॉडी जैसा माना था।
सिंबा नागपाल अपनी पर्सनैलिटी के दम पर इस शो में कई लड़कियों से कनेक्ट भी हुए, लेकिन उनका सफर ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। सिंबा नागपाल महज कुछ ही समय में 'स्प्लिट्सविला' से बाहर हो गए थे। इसके बाद अभिनेता 'रोडीज' में भी नजर आए, लेकिन यहां से भी वह जल्दी ही बाहर हो गए थे।
'शक्ति' सीरियल ने बदली सिंबा की किस्मत
सिंबा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पॉपुलर टीवी सीरियल 'शक्ति : अस्तित्व के एहसास की' से की थी। इस सीरियल में वह बतौर लीड एक्टर नजर आ रहे थे। खास बात ये है कि, फैंस ने सिंबा के गुड लुक्स के साथ-साथ अभिनेता की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया था, जिस वजह से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। हालांकि, सिंबा नागपाल बिग बॉस 15 में आने के लिए इस सीरियल को छोड़ चुके हैं।
सिंबा नागपाल की गर्लफ्रेंड
सिंबा नागपाल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर लाइमलाइट में आते रहते हैं। वह मॉडल और एक्ट्रेस मोनल जगतानी को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात रणविजय सिंह और एक्ट्रेस सनी लियोनी के डेटिंग रियलिटी शो के दौरान हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।