कृतिका सेंगर और निकितिन धीर टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। कृतिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी खुशी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। हाल ही में कृतिका ने अपने चाहने वालों के साथ एक ऐसी खुशी साझा की है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस भी खुशी से झूम उठे। दरअसल जल्द ही कृतिका सेंगर और निकेतन धीर माता-पिता बनने वाले हैं और उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। अभिनेत्री कृतिका सेंगर प्रेग्नेंट हैं।
गुड न्यूज: माता-पिता बनने वाले हैं निकितिन धीर और कृतिका सेंगर, 2022 में करेंगे जूनियर धीर का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों के चेहरे पर दिखी पेरेंट बनने की खुशी
इस तस्वीर में निकितिन ने बड़े ही प्यार से कृतिका को गले से लगाया हुआ है। दोनों के चेहरे पर पेरेंट बनने की खुशी साफ-साफ नजर आ रही है। कृतिका के चेहरे पर उनकी प्रेग्नेंसी का गलो साफ-साफ दिख रहा है। तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कृतिका सेंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘धीर जूनियर 2022 में आने वाला है’।
सोशल मीडिया पर मिली बधाई
कृतिका ने जैसे ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। उनकी इस तस्वीर पर कमेन्ट की बाढ़ आ गई। सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। अंकिता लोखंडे से लेकर, ऋचा शर्मा, अक्षरा सिंह, अनीता राज, मनीष रायसिंघानिया, निधि उत्तम, किश्वर मर्चेंट तक कई सितारों ने कृतिका और निकेतन को मुबारकबाद देते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
साल 2014 में हुई थी शादी
निकितिन धीर और कृतिका सेंगर की शादी 3 सितंबर 2014 को हुई थी और शादी के सात साल बाद अब ये दोनों जल्द माता-पिता बनने जा रहे हैं। कृतिका सेंगर को जहां कभी अपने पति निकितिन धीर के साथ ऑन-स्क्रीन काम करने का मौका नहीं मिला तो वहीं कृतिका ने अपने ससुर यानी की पंकज धीर के साथ ऑन-स्क्रीन काम किया है। रिपोर्ट्स की माने तो पिता के द्वारा ही दोनों की पहली बार मुलाकात भी हुई थी।
इन प्रोजेक्ट्स में किया काम
कृतिका सेंगर जहां छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हैं तो वहीं निकितिन धीर ने भी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’ में थंगाबली की भूमिका निभाकर फिल्म जगत में और फैंस के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई है। कृतिका हाल ही में छोटी सरदारनी में नजर आई थीं तो वहीं निकितिन धीर ने करण जौहर की फिल्म शेरशाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। निकितिन ने रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी काम किया।