{"_id":"5fe389408ebc3e3fc566789f","slug":"kumkum-bhagya-fame-actress-pooja-banerjee-dance-on-nora-fatehi-garmi-song-in-zee-rishtey-awards-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2020: पूजा बनर्जी की इन अदाओं ने बढ़ाई ‘गर्मी’, रविवार को होगा साल का सबसे बड़ा धमाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2020: पूजा बनर्जी की इन अदाओं ने बढ़ाई ‘गर्मी’, रविवार को होगा साल का सबसे बड़ा धमाल
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोविड-19 महामारी के चलते साल 2020 काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस दौरान टेलीविजन के तमाम सितारे पूरे लॉकडाउन के दौरान दर्शकों के बीच खुशियां फैलाने की कोशिश करते रहे। जी टीवी ने भी जुलाई में शूटिंग शुरू होते ही कुछ ताजातरीन शोज भी पेश किए। और, अब साल का वो समय है, जब जी रिश्ते अवॉर्ड्स में कलाकारों और तकनीशियनों के योगदान का सम्मान होता है। आइए आपको दिखाते हैं इस कार्यक्रम की शूटिंग की कुछ झलकियां जिसमें आपको पूजा बनर्जी बहुत ही कामुक अदाओं के साथ दिखने वाली हैं।
2 of 5
पूजा बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो के दौरान दर्शकों को एक ही छत के नीचे अपने फेवरेट सितारों को देखने का मौका मिलेगा, जिसमें कुछ सितारे अपने बेमिसाल एक्ट्स से दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। शूटिंग के दिन जहां जी कुटुंब की सुंदरियों ने अपने शानदार मूव्स दिखाकर मंच पर आग लगा दी, वहीं ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी रेड-हॉट आउटफिट में सबके आकर्षण का केंद्र रहीं।
3 of 5
पूजा बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा ने ही जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2020 के माहौल में गर्मी पैदा कर दी। और, यही नहीं उन्होंने ‘गर्मी’ गाने पर एक बेहद आकर्षक डांस भी किया। और इस दौरान सबकी नजरें टिकी रहीं उनके डांसिंग स्टेप्स पर, जिनमें उन्होंने डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही के हुक स्टेप को बखूबी जैसे का तैसा ही कर दिखाया। पूजा के झिलमिलाते रेड आउटफिट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा बनर्जी से जब इस बारे में बात की गई तो वह खुद ही कहने लगीं कि इस ड्रेस को पहनकर जब उन्होंने खुद को शीशे में देखा तो यूं लगा कि वह बिलकुल ‘लाल मिर्च’ दिख रही हैं। पूजा एक टैलेंटेड एक्टर और डांसर हैं, जिन्होंने जी रिश्ते अवॉर्ड्स के लिए सिर्फ 3 घंटे में अपने इस एक्ट की तैयारी की और अपने मादक मूव्स से दर्शकों को मोहित कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
पूजा बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद रहे लोगों का मानना है कि पूजा बनर्जी का ये एक्ट यकीनन दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देगा। जी रिश्ते अवार्ड्स के दौरान दर्शक ज़ी टीवी के सितारों को पूरे भारत के साथ बीते साल का जश्न मनाते हुए और टॉप अवॉर्ड्स के लिए मुकाबला करते देखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।