{"_id":"5f5d85011110ce69553e6cde","slug":"kundali-bhagya-actor-sanjay-gagnani-tested-positive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेता संजय गगनानी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेता संजय गगनानी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सुपरहिट शो 'कुंडली भाग्य' में पृथ्वी मल्होत्रा का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय गगनानी कोविड 19 पाजिटिव पाए गए हैं। संजय अभी घर पर ही क्वारंटीन हैं। उन्हें कुछ दिन से हल्का बुखार हो रहा था। टेस्ट कराने पर उनका कोविड 19 पॉजिटिव निकला है। फिलहाल अभिनेता ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
संजय गगनानी ने अपने प्रशंसक का एक पोस्ट साझा किया है जिसे उनकी मंगेतर पूनम प्रीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। संजय ने लिखा कि 'जब मैं बच्चा था तब से मैं लड़ रहा हूं। मैं सर्वाइवर नहीं हूं। मैं एक वॉरियर हूं। लड़कर वापस आऊंगा।'
अनलॉक के बाद सीरियल 'कुंडली भाग्य' की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक संजय का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अब शो की शूटिंग रोक दी गई है। नियमों के मुताबिक, शूटिंग तीन दिन बाद शुरू की जा सकती है। साथ ही पूरे सेट को सैनिटाइज करना जरूरी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय ने अस्पताल जाने की बजाय खुद को होम क्वारंटीन करने का फैसला किया है। वो घरेलू उपाय अपना रहे हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो छह साल डेट के बाद संजय गगनानी ने अभिनेत्री पूनम प्रीत से सगाई की है। पूनम अभी दिल्ली में हैं। संजय अपने भाई और भाभी के पास मुंबई में हैं जो उनकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हिमानी शिवपुरी
- फोटो : instagram/hshivpuri
बीते दिन ही दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोना से संक्रमित पाई गईं। इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि जो उनके संपर्क में आए हैं, वो अपना टेस्ट करा लें। हिमानी शिवपुरी को इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल दाखिल कराया गया है। हिमानी इन दिनों कॉमेडी सीरियल 'हप्पू की उलटन पलटन' में काम कर रही हैं। इसमें वो दारोगा हप्पू सिंह की मां का किरदार निभा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।