फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशल पंजाबी की आत्महत्या के बाद पत्नी ने किए चार खुलासे, बोलीं- 'लापरवाह पिता थे'

Sun, 05 Jan 2020 04:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 05 Jan 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Kushal Punjabi suicide wife Audrey Dolhen revealed four shocking things
Kushal with wife and son - फोटो : twitter

कुशल पंजाबी (Kushaal Punjabi) के निधन को आठ दिन हो चुके हैं। कुशल की आत्महत्या के बाद एक नोट मिला था जिसमें उन्होंने किसी को भी इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया था। कुशल की आत्महत्या के बाद से ही ऐसी खबरें आने लगीं कि उनके पत्नी से रिश्ते ठीक नहीं थे। वहीं अब उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन ने कुशल की मौत के बाद पहला बयान दिया है जिसमें कई खुलासे किए। जानें ऑड्रे डोलहेन ने बयान में कौन कौन से राज खोले। 

Kushal Punjabi suicide wife Audrey Dolhen revealed four shocking things
Kushal Punjabi and Audrey Dolhen - फोटो : file photo

पहला खुलासा 
कुशल की पत्नी ऑड्री डोलहेन ने कहा- 'हमारे बीच समस्याएं थीं लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी। मैंने कभी अपने बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका।'

Kushal Punjabi suicide wife Audrey Dolhen revealed four shocking things
kushal punjabi - फोटो : Instagram

दूसरा खुलासा 
'कुशल अपने परिवार को लेकर गंभीर नहीं थे। मैंने उन्हें शंघाई बुलाया ताकि हम वहां सैटल हो सकें लेकिन उसने मना कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Punjabi suicide wife Audrey Dolhen revealed four shocking things
Kushal Punjabi - फोटो : Social Media

तीसरा खुलासा 
'उनके खर्च मैं उठाती थी। कुशल लापरवाह पिता थे। मेरे बेटे का भी अपने पिता में इंटरेस्ट कम होने लगा था। उन्हें अपने बेटे के भविष्य की परवाह नहीं थी।' 

विज्ञापन
Kushal Punjabi suicide wife Audrey Dolhen revealed four shocking things
Dalljiet Kaur and Kushaal Punjabi - फोटो : Instagram

चौथा खुलासा
'मैं क्रिसमस हॉलीडे पर अपने बेटे के साथ फ्रांस में थी। पता नहीं उनकी मौत के लिए मुझे दोषी क्यों ठहराया जा रहा है। हमारे रिश्ते में कुशल विफल थे।' कुशल की आत्महत्या के बाद कई सितारों के बयान भी आए हैं और हर कोई सदमे में है। दलजीत ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए अपने दिल की बात कही। दलजीत ने कहा- 'जब शाहीन से मेरी शादी टूटी तो मैं डिप्रेस थी। निजी जिंदगी में लो फेज चल रहा था। उस वक्त कुशल ने मुझसे बात की। कुशल ने मुझे समझाया था। वो मुझसे कहता रहा कि एक टूटा रिश्ता आपकी जिंदगी का अंत नहीं हो सकता। अब उसने खुद ऐसा कर लिया। वो ऐसा कैसे कर सकता है?' 

Bigg Boss 13: घर में खाने को लेकर फिर मचा बवाल, सलमान के सामने ही रो पड़ीं रश्मि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed