फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया साल तुलसी के लिए लाया खुशखबरी, 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ को मिली कौन सी जगह?

Fri, 02 Jan 2026 01:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 02 Jan 2026 01:31 PM IST
सार

TRP Week 51: पिछले साल के आखिर हफ्ते में टीवी सीरियल की टीआरपी क्या रही? कौन सा सीरियल टॉप पर रहा? 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन-कौन से सीरियल अपने लिए जगह बना पाए, जानिए? 

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa Udne Ki Aasha Serial Position In 51 Week TRP List
टीआरपी वीक 51 - फोटो : अमर उजाला

नए साल की शुरुआत में यानी शुक्रवार को 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में कौन से सीरियल का बोलबाला रहा। कौन से सीरियल की टीआरपी गिरी? कौन से सीरियल्स के बीच आपस में टक्कर दिखाई दी? जानिए? 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa Udne Ki Aasha Serial Position In 51 Week TRP List
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ रहा अव्वल
पिछले साल जुलाई महीने में स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने टीवी पर पच्चीस साल बाद वापसी की। यह सीरियल पहले हफ्ते से ही टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा, साथ ही इसने बचे हुए साल में भी टॉप 5 में अपने लिए जगह बनाए रखी। 51वें हफ्ते में यह सीरियल अव्वल रहा, इसे 2.2 की टीआरपी मिली है। इसकी वजह है कि सीरियल में इन दिनों बहुत ट्विस्ट आ रहे हैं। लीड कैरेक्टर तुलसी और मिहिर एक-दूसरे दूर हो चुके हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa Udne Ki Aasha Serial Position In 51 Week TRP List
सीरियल 'अनुपमा' - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
‘अनुपमा’ सीरियल रह गया पीछे 
51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ को दूसरा स्थान मिला है। इसकी टीआरपी 2.1 रही है। जबकि पिछले साल यह सीरियल हर हफ्ते टाॅप पर बना रहा, कभी-कभी ही ऐसा हुआ कि यह खिसककर नीचे आया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa Udne Ki Aasha Serial Position In 51 Week TRP List
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
टॉप 5 में रहे ये सीरियल 
साल के आखिरी हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में कई और सीरियल्स ने जगह बनाई है। इसमें ‘उड़ने की आशा’ और ‘तुम से तुम तक’ को 1.9 की टीआरपी मिली है। यह सीरियल एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। ‘उड़ने की आशा’ तीसरे नंबर पर,  ‘तुम से तुम तक’ चौथे नंबर पर रहा है। वहीं पांचवें नंबर पर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ रहा। 
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa Udne Ki Aasha Serial Position In 51 Week TRP List
'लाफ्टर शेफ सीजन 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
‘लाफ्टर शेफ 3’ की टीआरपी रही कम 
इन दिनों एक रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ भी टीवी पर आ रहा है। इस शो की टीआरपी काफी कम रही। 51वें हफ्ते में इसे 1.4 टीआरपी मिली है। इस शो को भारती सिंह होस्ट करती थीं, हाल ही में वह दूसरी बार मां बनी हैं। इस वजह से इस शो से ब्रेक ले चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed