सब्सक्राइब करें

Sunil Lahri: अयोध्या से भाजपा की हार पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण, बोले, विश्वासघात करना इनकी फितरत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 05 Jun 2024 09:01 PM IST
सार

सुनील लहरी को यूपी की फैजाबाद (अयोध्या) सीट के नतीजे को देखकर तगड़ा झटका लगा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अयोध्यावासियों पर कटाक्ष किया है। 

विज्ञापन
Laxman of Ramayana actor Sunil Lahri angry over BJP defeat from Ayodhya said it is their nature to betray
सुनील लहरी-रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सबके सामने हैं। एग्जिट पोल गलत साबित हुआ है और जो परिणाम निकलकर आया है उसने सभी को हैरान कर दिया है। रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी भी परिणाम को देखकर निराश हैं। सुनील को सबसे बड़ा झटका यूपी की फैजाबाद (अयोध्या) सीट के नतीजे को देखकर लगा है। अभिनेता ने भाजपा को वोट न देने के लिए अयोध्या के लोगों पर हमला बोला है। पार्टी के नेतृत्व में ही इस साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया। हालांकि, जब मंगलवार (4 जून) को लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए, तो भाजपा के लल्लू सिंह फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र, जहां मंदिर स्थित है, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद से हार गए।

Trending Videos
Laxman of Ramayana actor Sunil Lahri angry over BJP defeat from Ayodhya said it is their nature to betray
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को, सुनील लहरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या चुनाव परिणामों पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने पवित्र शहर के लोगों पर अपने राजा के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और उन्हें स्वार्थी कहा। सुनील ने हिंदी में एक नोट साझा किया जिसमें लिखा था, 'हम यह भूल गए यह वही अयोध्यावासी हैं जिन्होंने वनवास से लौटने के बाद देवी सीता पर संदेह किया था। हिंदू वह कौम है...जो ईश्वर प्रकट हो जाएं तो उन्हें भी ठुकरा दे...स्वार्थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Laxman of Ramayana actor Sunil Lahri angry over BJP defeat from Ayodhya said it is their nature to betray
सुनील लहरी पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील लहरी ने अपने नोट में आगे लिखा, 'इतिहास गवाह है कि अयोध्यावासियों ने हमेशा अपने सच्चे राजा के साथ विश्वासघात ही किया है। धिक्कार है।' सुनील यहीं नहीं रुके और एक अन्य स्टोरी साझा कर लिखा, 'अयोध्यावासियों आपकी महानता को सादर नमन, आपने तो जब माता सीता को नहीं छोड़ा तो राम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान करने वालों को धोखा देना कौन सी बड़ी बात है। कोटि कोटि प्रणाम आपको। पूरा भारत कभी भी आपको अच्छी नजरों से नहीं देखेगा।'

Rajinikanth: रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी को जीत की दी बधाई, स्टालिन-नायडू के लिए हुए खुश

Laxman of Ramayana actor Sunil Lahri angry over BJP defeat from Ayodhya said it is their nature to betray
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच, सुनील लहरी के 'रामायण' के सह-कलाकार अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुनीता वर्मा के खिलाफ 10,585 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

Shekhar Suman: शेखर सुमन ने 'हीरामंडी' की आलोचना करने वालों को बताया बेवकूफ, पाक पर लगाया ईर्ष्या का आरोप

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

विज्ञापन
Laxman of Ramayana actor Sunil Lahri angry over BJP defeat from Ayodhya said it is their nature to betray
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लहरी द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में, उन्होंने गोविल को बधाई दी और कहा, 'मुझे खुशी है कि दो लोग, जो मुझे वास्तव में पसंद हैं, चुनाव जीते हैं। सबसे पहले, कंगना रनौत। वह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं और उन्होंने मंडी (हिमाचल प्रदेश) से जीत हासिल की है। दूसरे, मेरे बड़े भाई अरुण गोविल, जिन्होंने मेरठ से जीत हासिल की। दोनों को बधाई और शुभकामनाएं।'

Sharmin Segal: ‘हीरामंडी 2’ से पहले शर्मिन ने चाहने वालों को कहा शुक्रिया, बोलीं, लोगों ने देखा, ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed