फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: कंगना रणौत की जेल में स्ट्रगल के दिनों को याद कर भावुक हुईं पूनम पांडे, बोलीं- पानी से खाते थे चावल

Sun, 06 Mar 2022 11:55 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 06 Mar 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
Lock Upp Poonam Pandey became emotional remembering the days of Struggle said used to eat rice with water
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं, जो अपने विवादों की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस लिस्ट में पूनम पांडे का नाम भी शामिल है। पूनम पांडे जब से कंगना रणौत की जेल में शामिल हुई हैं, तब से ही वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करती नजर आ रही हैं। पूनम ने शो में अपने पति सैम बॉम्बे और अपनी शादी से जुड़ी कई बातें की हैं। वहीं, अब पूनम ने ‘लॉक अप’ में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है और बताया कि है कि उन्होंने ऐसे भी दिन देखे हैं, जब उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं होते थे।

Lock Upp Poonam Pandey became emotional remembering the days of Struggle said used to eat rice with water
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

दरअसल, शो में पूनम पांडे ने मुनव्वर फारुकी, अंजली और सायशा से बात करते हुए अपनी फैमिली और स्ट्रगल के दिनों को याद किया। इस दौरान वह भावुक होती हुई भी नजर आईं। पूनम ने कहा कि वह एक सिंपल परिवार से आती हैं जहां पर हर छोटी चीज को पाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। उनकी मां ने भी काफी स्ट्रगल किया है। इसके आगे पूनम ने ये भी बताया कि जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे तब वह नमक के पानी से चावल खाया करते थे।

Lock Upp Poonam Pandey became emotional remembering the days of Struggle said used to eat rice with water
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले पूनम पांडे ने करणवीर बोहरा और पायल रोहतगी को अपने पति सैम बॉम्बे के बारे में बताया था। इस दौरान पूनम ने कहा था कि मैं सैम को पसंद नहीं करती हूं, लेकिन वास्तव में उससे नफरत भी नहीं करती हूं। सैम का घर चार मंजिला था, लेकिन सैम मुझे दूसरे कमरों में नहीं रहने देता था। मुझे उसी कमरे में रहने के लिए मजबूर करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp Poonam Pandey became emotional remembering the days of Struggle said used to eat rice with water
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

पूनम ने ये भी बताया था कि सैम मुझे घर के अंदर फोन छूने की भी अनुमति नहीं देता था। सैम लगातार मुझे सर पर मारता था और उसी स्थान पर मारता था जिससे मुझे 'ब्रेन हैमरेज' होता था। वह सुबह 10 बजे से शराब पीना शुरू कर देता था और आधी रात तक पीता रहता था।

विज्ञापन
Lock Upp Poonam Pandey became emotional remembering the days of Struggle said used to eat rice with water
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

पूनम पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और निर्माता सैम बॉम्बे से सितंबर 2020 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद अभिनेत्री ने सैम पर घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इस दौरान अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती भी हुई थीं, जिसके बाद सैम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, अब तक दोनोें ने तलाक नहीं लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed