फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhabiji Ghar Par Hain: भाबीजी ने पड़ोसियों और परिवार के साथ काटा केक, जश्न की ये रही बड़ी वजह

Sun, 06 Mar 2022 10:25 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 06 Mar 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain completes 7 years, Here are some pics from celebrations
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे के कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ ने अपने प्रसारण के सात साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शो के कलाकारों व तकनीशियनों ने यहां मुंबई में धारावाहिक के सेट पर केक काटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि का जशन मनाया। इस कामयाबी पर शो के मुख्य कलाकार आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा) कहते हैं, ‘‘हम सबके लिये यह बहुत बड़ा मौका है। शुरूआत से ही मैं इस शो का हिस्सा रहा हूं और सात साल का यह सफर मेरे लिये कमाल का अनुभव रहा है। बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। इस शो और इसके किरदारों की लोकप्रियता और दर्शाकों का मनोरंजन, हमारी मेहनत का सबूत है। मैं पिछले तीन दशकों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं और मुझे इस बात से बेहद खुशी होती है कि इस शो ने मुझे 300 से भी ज्यादा किरदार निभाने के मौके दिये, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में मुझे पहचान मिली। मैं दर्शकों के प्यार और सपोर्ट के लिये मैं उनका शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने मुझे और इस शो को दिया है।”

Bhabiji Ghar Par Hain completes 7 years, Here are some pics from celebrations
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक में इन दिनों शो का चर्चित किरदार अंगूरी भाबी निभा रहीं अभिनेत्री शुभांगी ने इस मौके पर कहा, ‘‘हमारे शो को लगातार प्यार और तारीफ देने के लिये हम दर्शकों के आभारी हैं। यह हमारे लिये बहुत मायने रखता है। भारतीय टेलीविजन पर यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी शो है। हर किरदार अलग हटकर है और दर्शकों का फेवरेट बन गया है। मैं प्रोड्यूसर्स से लेकर सभी कलाकारों और एण्डटीवी के तकनीशियनों को सबको बधाई देना चाहती हूं, खासकर अपने दर्शकों को। जिन्होंने हमारा साथ दिया और ढेर सारा प्यार और दुलार दिया। यह वाकई बेहद खास मौका है। आज, जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, मैं अपनी टीम की कड़ी मेहनत और उत्साह को देखती हूं, जो उन्होंने इतने साल में लगाया है और मैं कह सकती हूं कि उसका फल मिला है। सात साल का सफर काफी लंबा रहा है और हमने काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन अभी भी काफी कुछ करने को है। हम आगे आने वाले सालों में और भी मजेदार और मनोरंजन से भरपूर कहानियों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।”  

Bhabiji Ghar Par Hain completes 7 years, Here are some pics from celebrations
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश्व गौड़ कहते हैं, ‘‘मैं खुद को बहुत ही खुशकिस्मत महसूस करता हूं और बेहद शुक्रगुजार हूं। हमारी प्यारी टीम के बिना सात-साल का यह सफर संभव नहीं हो पाता। तिवारी के रूप में मेरा सफर कमाल का रहा है। इस किरदार ने मुझे घर-घर में पहचान दिलायी है। यह किरदार इतना पसंद किया गया कि कई बार लोग मुझे रोहिताश्व की जगह तिवारी जी कह देते हैं। और कई बार लोग मुझसे पूछते हैं, ‘‘आपके कच्छे बनियान की दुकान कैसी चल रही है?” यह हमारे शो की सफलता दर्शाता है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed