90 का दशक मनोरंजन जगत के लिए काफी खास रहा है। इस समय टीवी पर कई ऐसे मजेदार सीरियल टेलीकास्ट हुए थे, जो आज भी दर्शकों को याद है। इस लिस्ट में शाका-लाका बूम बूम, हातिम, विकराल और गबराल समेत कई सीरियल्स के नाम शामिल हैं, जिनकी कहानी जादू से भरी हुई थी। इन सीरियल्स को तब बच्चे बहुत ही शौक से देखते थे। खास बात ये है कि इन सीरियल का टाइटल सॉन्ग भी बच्चों की जुबां पर चढ़ा रहता था। तो आज हम आपको वही गाने एक बार फिर बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपको अपने बचपन के दिन याद आ जाएंगे।
90s TV Serials: 90 के दशक के इन सीरियल्स की कहानी के साथ गानों ने भी जीता था सबका दिल, लिस्ट देखकर ताजा हो जाएंगी यादें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाका-लाका बूम बूम
'शाका-लाका बूम बूम' साल 2000 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था लेकिन कुछ एपिसोड के बाद ही ये सीरियल स्टार प्लस पर आने लगा। इस सीरियल में संजू और उसकी जादुई पेंसिल देखने को मिली थी। सीरियल का टाइटल सॉन्ग काफी मजेदार था। गाने के बोल थे 'शाका-लाका बूम बूम... हाय में संजू, मेरा सीक्रेट है मैजिक पेंसिल।' इस सीरियल के आने के बाद मैजिक पेंसिल काफी पॉपुलर हुई थी।
शक्तिमान
90 के दशक में आया टीवी सीरियल 'शक्तिमान' शायद ही कोई भूला होगा। इस सीरियल में सुपरहीरो की कहानी दिखाई गई थी, जो दुश्मनों का खात्मा करता था और बच्चों की नई सीख देता था। इस सीरियल का टाइटल सॉन्ग 'शक्तिमान' काफी शानदार था। गाने में ही ये संदेश दिया गया था कि शक्तिमान लोगों की रक्षा करने के लिए आया है।
सोनपरी
एक समय था जब 'सोनपरी' बच्चों का पसंदीदा सीरियल हुआ करता था क्योंकि इस सीरियल में परियों की कहानी दिखाई गई थी। इस शो में सोनपरी के अलावा आलतू, फ्रूटी और अप्पी का किरदार देखने को मिला था। इस सीरियल के टाइटल सॉन्ग के बोल 'देखो आई आई आई सोना सोन परी आई' थे। बच्चों ने इस गाने को खूब पसंद किया था।
हातिम
'हातिम' स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल हुआ करता था, जिसमें राहील आजम ने 'हातिम' का किरदार निभाया था। इस सीरियल में राहील आजम सात सवालों के जवाब तलाश करते नजर आए थे। 'हातिम' का टाइटल सॉन्ग काफी खास था क्योंकि इस गाने में बोल नहीं थे बल्कि म्यूजिक से ही अच्छाई और बुराई के बारे में बताया गया था।