{"_id":"6784f60ab2135805b609f912","slug":"love-affairs-in-bigg-boss-chahat-pandey-rajat-dalal-himanshi-khurana-asim-riaz-karishma-tanna-upen-patel-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss: बिग बॉस की इन जोड़ियों के बीच पहले तो दिखा प्यार, शो से बाहर आने पर हुई जमकर तकरार, देखें लिस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss: बिग बॉस की इन जोड़ियों के बीच पहले तो दिखा प्यार, शो से बाहर आने पर हुई जमकर तकरार, देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:03 AM IST
सार
आज की इस खबर में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शो में लव स्टोरी काफी पॉपुलर तो हुई, लेकिन बाद में दोनों के बीच खूब नफरत भी देखने को मिली है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस अपने हर सीजन के साथ दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरता है। शो में झगड़ों के साथ-साथ प्यार मोहब्बत भी देखने को मिलता है। वहीं, दर्शक भी दो लोगों की केमिस्ट्री को इतना पसंद करते हैं कि वह शो में बतौर कपल पेश आने लगते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शो में लव स्टोरी काफी पॉपुलर तो हुई, लेकिन बाद में दोनों के बीच खूब नफरत भी देखने को मिली है।
2 of 5
चाहत पांडे-रजत दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
चाहत पांडे-रजत दलाल
टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे हाल ही में, बिग बॉस के घर से एविक्ट हो गई हैं। हालांकि, वह लोगों की पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक रही हैं और टॉप 5 की दावेदार भी थीं। शो में चाहत पांडे और रजत दलाल का कुछ दिनों तक लव एंगल भी निकला। हालांकि, बाद में फैमिली वीक में चाहत की मां ने आकर रजत को लताड़ लगाई। रजत का भी कहना था कि वह बाहर किसी और को डेट कर रहे हैं। अब आलम यह था कि दोनों ही एक-दूसरे का चेहरा देखना पसंद नहीं करते हैं।
3 of 5
पायल रोहातगी-राहुल महाजन
- फोटो : एक्स
पायल रोहतगी-राहुल महाजन
अभिनेत्री पायल रोहतगी बिग बॉस 2 का हिस्सा रही थीं। इस शो में पायल ने राहुल महाजन को डेट किया था। दोनों को शो में साथ में रोमांस करते हुए भी देखा गया था। हालांकि, बाद में राहुल ने मोनिका बेदी से रोमांस करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पायल और राहुल में विवाद हुए और यह विवाद आज तक कायम भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिमांशी खुराना-आसिम रियाज
बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई थी। शो के बाद भी लंबे समय तक दोनों साथ ही थे और एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यह रिश्ता चार साल तक चला भी था, लेकिन साल 2023 में दोनों की राहें अलग हो गईं और दोनों ने अपना ब्रेकअप अनाउंस किया था।
विज्ञापन
5 of 5
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
बिग बॉस 8 की सबसे चर्चित जोड़ी करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की थी। करिश्मा इस कदर उपेन के प्यार में दीवानी थीं कि वह खुद सलमान खान से भी लड़ गई थीं। हालांकि, शो खत्म होने के बाद इस जोड़ी ने भी अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।