फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांस शो में माधुरी ने खोली अपने बेटों की पोल, बोलते-बोलते आंखों से निकल गए आंसू

Sun, 08 Jul 2018 05:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit says my sons take me for granted at times in dance show
माधुरी दीक्षित

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने डांस शो डांस दीवाने में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि कभी-कभी उनके दोनों बेटे भी उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। दरअसल उन्होंने यह तब कहा जब इस शो के एक प्रतिभागी किशन ने अपनी मां को अपनी एक प्रस्तुति समर्पित की। 


 

madhuri dixit says my sons take me for granted at times in dance show
madhuri dixit
किशन की प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया और सभी के आंखों में आंसू ला दिए। किशन ने अपने परफॉर्मेंस के बाद कहा कि 'मुझे अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उनको अहमियत नहीं देने का पछतावा है।'

 
madhuri dixit says my sons take me for granted at times in dance show
Madhuri Dixit
इस पर माधुरी ने कहा कि मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगता है जब मेरे दोनों बेटे मुझे अहमियत नहीं देते हैं। मैं उन्हें बार-बार बुलाती रहती हूं लेकिन वो दोनों मेरी बात को अनसुना कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैं छोटी थी तो मैं भी ऐसा किया करती थी लेकिन अब मैं एक मां हूं तो मुझे पता है कि ऐसा करने पर कैसा लगता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit says my sons take me for granted at times in dance show
madhuri dixit - फोटो : PTI
बता दें, माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। माधुरी ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया लेकिन शो में बतौर जज माधुरी हमेशा नजर आती रही हैं।

 
विज्ञापन
madhuri dixit says my sons take me for granted at times in dance show
Madhuri Dixit
वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त के साथ नजर आने वाली हैं। ये जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में सबसे पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन फरवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म के जरिए करण जौहर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी देना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed