फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Special: 'बालिका वधु' से मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्री, बदमाशों को भी सिखा चुकी हैं सबक

Tue, 31 Mar 2020 06:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 31 Mar 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
mahhi vij birthday special here about her life facts
Mahhi Vij - फोटो : Social Media

टीवी अभिनेत्री माही विज एक अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 1982 को दिल्ली में जन्मीं माही ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। माही ने कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। उन्हें पहचान मिली सीरियल 'लागी तुझसे लगन' से। इसमें उन्होंने 'नकुशा' का किरदार निभाया था। माही के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

mahhi vij birthday special here about her life facts
माही विज - फोटो : social media

मशहूर सीरियल 'बालिका वधु' में भी माही नजर आई थीं। सीरियल में उनके काम को काफी सराहा गया। इसके अलावा डांसिंग रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा-4' और 'नच बलिए-5' में वह अपना डांसिंग टैलेंट देखा चुकी हैं। उन्होंने मलयालम फिल्म 'अपरचितन' (2004) भी किया है। माही ने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 5 में हिस्सा लिया था।

mahhi vij birthday special here about her life facts
जय भानुशाली और माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2011 में माही विज ने अभिनेता जय भानुशाली के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और बाद में इसका खुलासा हुआ था। शादी के नौ साल बाद साल 2019 में माही ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद कपल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahhi vij birthday special here about her life facts
माही विज और जय भानुशाली

जय और माही ने पहले से ही दो बच्चों को गोद लिया हुआ है। दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। जय और माही उनकी पढ़ाई से लेकर सारी जरूरतों का खर्चा उठाते हैं। ये दोनों बच्चे उनके केयरटेकर के हैं।

विज्ञापन
mahhi vij birthday special here about her life facts
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

मई 2017 में माही विज उस समय चर्चा में आईं जब मुंबई के एक नाइट क्लब में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। माही अपने पति जय भानुशाली और अपने दोस्त के साथ क्लब गई थीं। वहां उन्हें एक लड़के ने पीछे से पकड़ने की कोशिश की। माही डरी नहीं और उन्होंने उस शख्स को दो जोरदार तमाचे जड़ दिए। इसके बाद वह जय को यह बात बताने गईं। जब तक जय वहां आते तब तक वह शख्स वहां से भाग चुका था। 

अमर उजाला टॉप 5: हर रोज देखें इनमें से कोई एक वेब सीरीज, चुटकियों में गुजर जाएगा पूरा हफ्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed