फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माहिरा शर्मा अवॉर्ड विवाद में नया मोड़, अब टीम इस शख्स के खिलाफ उठा सकती है कानूनी कदम

Wed, 04 Mar 2020 10:39 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Mahira Sharma Award Controversy Officials Take Legal Action Against Man Who Gave Her Certificate
Mahira Sharma - फोटो : Social Media

'दादासाहब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' अवॉर्ड की वजह से 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी माहिरा शर्मा विवाद में फंस गई थीं। माहिरा ने दावा किया था कि उन्हें मोस्ट फैशनेबल कंटेस्टेंट का अवॉर्ड मिला है जिसे दादासाहब फालके अवॉर्ड की टीम ने झूठा बताया था। इसके बाद माहिरा ने अपनी बात रखी और अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है। 

Mahira Sharma Award Controversy Officials Take Legal Action Against Man Who Gave Her Certificate
Mahira Sharma - फोटो : twitter

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इस अवॉर्ड की टीम उस शख्स के खिलाफ कानूनी कदम उठा सकती है जिसने माहिरा को ईमेल भेजा था। इस शख्स का नाम प्रेमल मेहता है। दरअसल, माहिरा शर्मा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने अवॉर्ड जीतने की जानकारी दी थी उसके बाद से विवाद शुरू हो गया था।

Mahira Sharma Award Controversy Officials Take Legal Action Against Man Who Gave Her Certificate
Mahira Sharma - फोटो : voot

माहिरा के इस दावे के बाद दादासाहब फालके अवॉर्ड की टीम ने उनके इस दावे को झूठा बताया था। माहिरा के इस दावे पर DPIFF (Dadasaheb Phalke International Film Festival) की ऑफिशियल टीम ने कहा था कि किसी भी टीम मेंबर ने माहिरा को यह सर्टिफिकेट नहीं दिया है। माहिरा ने नकली सर्टिफिकेट बनाया है। माहिरा की इस हरकत को गलत बताते हुए टीम ने उनके खिलाफ एक इंटीमेशन लेटर जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Sharma Award Controversy Officials Take Legal Action Against Man Who Gave Her Certificate
Mahira Sharma - फोटो : twitter

टीम ने इस तरह की गलत पीआर एक्टिविटीज करने के लिए दो दिनों के अंदर माहिरा से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा था। टीम ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद माहिरा ने इस मामले पर बयान जारी किया था। 

विज्ञापन
Mahira Sharma Award Controversy Officials Take Legal Action Against Man Who Gave Her Certificate
mahira sharma - फोटो : voot

माहिरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बाताया कि दादासाहब फालके टीम के प्रमल मेहता की ओर से उनके पास मेल आया था। इस मेल के जरिए उन्होंने मुझे बिग बॉस की मोस्ट फैशनेबल का कंटेस्टेंट का अवॉर्ड देने की जानकारी दी थी। इसके बाद मेरे मैनेजर ने ये अवॉर्ड रिसीव किया। उस वक्त मैंने अपनी मीडिया बाइट भी दी थी। फिर मैंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अवॉर्ड की तस्वीर लगाई थी। इसलिए मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं।

TRP में बिग बॉस के फिनाले ने मारी बाजी, पारस-माहिरा बने दूल्हा दुल्हन, हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed