एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 08 Aug 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी की शुरूआत होने में बस कुछ ही घंटे रह गए हैं और दर्शक बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस के इस डिजिटल वर्जन को करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। शो के प्रीमियर की भी ग्रैंड तैयारी की गई है। बिग बॉस ओटीटी के प्रीमियर में मलाइका अरोड़ा भी अपनी अदाओं का जादू बिखेरने की लिए तैयार हैं। दरअसल शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें मलाइका अरोड़ा फिल्म 'मिमी' के गाने परम सुंदरी पर डांस करती नजर आ रही हैं।
प्रीमियर पर परम सुंदरी बन कर आएंगी मलाइका
अब ये वीडियो देखकर हर कोई उनकी अदाओं का दीवाना हुआ जा रहा है। मलाइका अरोड़ा जब भी पर्दे पर उतरती हैं तो उनके हुस्न के आगे सब फेल हो जाते हैं वहीं टीवी पर भी मलाइका का खूब नाम है। अब बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत भी मलाइका के जलवों से होगी।
बता दें कि मलाइका के अलावा शो में नेटफ्लिक्स के शो इंडियन मैचमेकिंग की सीमा आंटी उर्फ मैचमेकर सीमा तपारिया भी शो में एंट्री लेने जा रही हैं। अब इस खास मेहमान के घर में होने से शो पर क्या असर होगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : Instagram
बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने शो का प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज किया है। इस वीडियो में वो कभी खुशी कभी गम की बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ दर्शकों को घर का दर्शन करवाते नजर आ रहे थे। करण जौहर पहली बार बिग बॉस के डिजिटल वर्जन को होस्ट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : Instagram
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी पिछले सभी सीजन से हटकर होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी को फैंस 24 घंटे देख सकेंगे। इस शो को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। सबसे खास बात ये है कि इस शो को पहले से भी कहीं ज्यादा बोल्ड और धमाकेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा भसीन, करण जौहर, करण नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस बार शो में रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, जीशान खान, नेहा भसीन, अक्षरा सिंह जैसे सेलेब्स घर के सदस्य बनेंगे। ये शो 8 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। अब देखना होगा कि ये शो दर्शकों की उम्मीद पर कितना खरा उतरता है और बिग बॉस के होस्ट के रूप में करण जौहर दर्शकों को कितने अच्छे लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।