'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम अभिनेत्री स्मृति खन्ना हाल ही में मां बनी हैं। स्मृति ने 15 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया है। अब स्मृति बेटी के साथ अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। स्मृति और उनकी बेटी की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें स्मृति अपनी बेटी को प्यार करती नजर आ रही हैं।
स्मृति खन्ना ने रोती हुई बेटी को ऐसे करवाया चुप, प्यारी तस्वीरें हो रहीं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री स्मृति खन्ना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। स्मृति ने अपने प्रेग्नेंसी के समय को भी खूब एन्जॉय किया था। जिसकी तस्वीरें वो अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थीं। अब स्मृति बेटी के जन्म के बाद बेटी के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद भी किया जाता है।
अब हाल ही में स्मृति ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में स्मृति बेटी को गोद में लिए बैठी हुई हैं। उनकी बेटी तस्वीरों में रोते हुए नजर आ रही हैं और स्मृति बेटी को चुप करा रही हैं। ये तस्वीरें उनके घर में हुई किसी पूजा की लग रही है। जिसमें स्मृति और उनकी बेटी के अलावा भी कई लोग नजर आ रहे हैं।
A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on
स्मृति की बेटी के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और इन पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। तस्वीरों में स्मृति भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं और साथ ही बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं।
गौरतलब है कि स्मृति खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में इट्स कॉम्प्लिकेटेड शो के साथ की थी। जिसके बाद वो मेरी आशिकी तुम से ही, नादानियां, ये है आशिकी, सीआईडी, बालिका वधू जैसे टीवी सीरियल्स में भी नजर आईं। स्मृति को आखिरी बार टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में देखा गया था। ये सीरियल 2017 में आया था।
पढ़ें: ऋतिक रोशन बोले- 'चोर अगर चोरी नहीं करेगा तो पुलिस क्या करेगी ?' मुंबई पुलिस ने साझा किया मजेदार मीम