यह बॉलीवुड और टीवी जगत के लिए अच्छा नहीं रहा। इस साल कई अभिनेताओं ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर आ रही है। अमिता का अमित और श्री गणेश जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके अभिनेता जगेश मुकाती ( Jagesh Mukati Death) का निधन हो गया है।
Jagesh Mukati Death: 'श्री गणेश' में काम कर चुके एक्टर जगेश मुकाती का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर (Ambika Ranjankar) ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। अंबिका ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ''दयालु, सहायता करने वाली प्रवृत्ति और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के धनी आप बहुत जल्दी चले गए। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे। जगेश एक प्रिय मित्र के रुप में तुम मुझे बहुत याद आओगे।'' अंबिका रंजनकर जगेश मुकाती के साथ काम कर चुकी हैं और उनकी करीबी दोस्त भी रही हैं।
A post shared by Ambika (@hasmukhi) on
खबरों के मुताबिक, अभिनेता को तीन- चार दिन पहले उन्हें सांस लेने में समस्या की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर अचानक से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और इसी तकलीफ के चलते उन्होंने अस्पताल में ही अपना दम तोड़ दिया। उनके निधन से सिनेमा और टीवी जगत में एक बार फिर से शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जगेश को टीवी के 'अमिता का अमित' और 'श्री गणेश' जैसे धारावाहिकों से प्रसिद्धि मिली थी। हिंदी और गुजराती टीवी शो और नाटकों के अलावा जगेश मुकाती को एक- दो फिल्मों में भी देखा गया था। उन्होंने परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हंसी तो फंसी में भी काम किया था।
साल के अभी छह महीने भी नहीं बीते हैं कि एक के बाद एक कई बुरी खबरें सुनाई दे रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन हो गया। वह 39 साल के थे। इस साल में अब तक इरफान खान, ऋषि कपूर, संगीतकार वाजिद खान, मनमीत ग्रेवाल ने दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।