फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान शिव के रोल में जल्द नजर आएंगे मिलिंद सोमन, 'कैप्टन व्योम' से हुए थे मशहूर

Sun, 15 Sep 2019 04:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 15 Sep 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Milind Soman will play lord shiva role in tv serial jag janani maa vaishno devi
milind soman - फोटो : file photo

मिलिंद सोमन (Milind Soman) का टीवी की दुनिया से गहरा नाता रहा है। मिलिंद ने टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 'सी हॉक्स' सीरियल में नजर आए और फिर फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मिलिंद एक बार फिर से टीवी सीरियल में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो मिलिंद इस बार भगवान शिव का किरदार निभाते हुए छोटे पर्दे पर दिखेंगे। 

Milind Soman will play lord shiva role in tv serial jag janani maa vaishno devi
Milind Soman and Mohit Raina - फोटो : file photo

बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मिलिंद सोमन 'जग जगनी मां वैष्णो देवी' सीरियल में नजर आएंगे। इस सीरियल में मिलिंद भगवान शिव का रोल निभाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरियल के लिए पहले मोहित रैना को संपर्क किया गया था। मोहित इस वक्त किसी और प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं जिसकी वजह से उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया।

Milind Soman will play lord shiva role in tv serial jag janani maa vaishno devi
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter

मोहित के मना करने के बाद शो के मेकर्स ने मिलिंद सोमन से संपर्क किया। मिलिंद सोमन बीते कुछ वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ 23 अप्रैल 2018 को शादी की थी। मिलिंद सोमन की अंकिता के साथ यह दूसरी शादी थी। इन दोनों की शादी उम्र के फासले की वजह से ज्यादा चर्चा में रही। मिलिंद सोमन की उम्र 53 है जबकि अंकिता कंवर 28 साल की हैं। यानी कि अंकिता मिलिंद से उम्र में 25 साल छोटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman will play lord shiva role in tv serial jag janani maa vaishno devi
milind soman and ankita - फोटो : file photo

मिलिंद और अंकिता ने शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरों के अलावा हनीमून की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। हाल ही में अंकिता ने खुलासा किया था कि वह मिलिंद के प्यार से पापाजी कहती हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर 'फ्री टू लव' कैंपेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। 

विज्ञापन
Milind Soman will play lord shiva role in tv serial jag janani maa vaishno devi
Milind Soman - फोटो : Instagram

इस वीडियो में मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कंवर के साथ दिखाई दिए। वीडियो में अपने रिश्ते पर बात करते हुए मिलिंद सोशल मीडिया के कमेंट पढ़ते हैं जो उनके और अंकिता के रिश्ते से जुड़े हुए हैं। मिलिंद सोमन एक यूजर का कमेंट पढ़ते हैं जिसमें लिखा होता है कि अंकिता कंवर को आपको पापाजी कहना चाहिए। यूजर के इस कमेंट पर हंसते हुए मिलिंद सोमन ने खुलासा किया कि अंकिता बहुत बार उन्हें पापाजी कह देती हैं।

यह भी पढ़ें:- फ्री टू लव कैंपेन का एंबेसडर बनते ही मिलिंद सोमन की चमकी किस्मत, छोटे परदे पर मिला ये अहम किरदार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed