{"_id":"666a5a682db0fb7d8f0e2c97","slug":"mona-singh-had-rejected-karan-oberoi-marriage-proposal-actor-said-we-never-met-after-breakup-2024-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Oberoi: मोना सिंह ने ठुकरा दिया था करण ओबेरॉय से शादी का प्रस्ताव, बोले- ब्रेकअप के बाद कभी नहीं मिला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Karan Oberoi: मोना सिंह ने ठुकरा दिया था करण ओबेरॉय से शादी का प्रस्ताव, बोले- ब्रेकअप के बाद कभी नहीं मिला
करण ओबेरॉय और मोना सिंह की मुलाकात साल 2006 में टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। सेट पर एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि, कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में एक साक्षाकार के दौरान अभिनेता ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह मोना से शादी करना चाहते थे, लेकिन अभिनेत्री ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। उस समय को याद करते हुए करण ने मोना को बेपरवाह और खुलकर हंसने वाली शख्सियत बताया, जिसकी वजह से वह उनकी ओर आकर्षित हुए थे। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों का रिश्ता टूट गया हो, लेकिन उनके मन में मोना के लिए कोई भी बुरी भावना नहीं है।
3 of 5
करण ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी का प्रस्ताव रखने के बाद रिश्ता टूटने पर जब उनसे सवाल किया गया तो करण ने कहा कि मोना ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के साथ अपने करियर के शिखर पर थीं और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रसिद्धि में जबर्दस्त वृद्धि हुई थी। करण ने स्वीकार किया कि उस समय वह इस दृष्टिकोण को नहीं समझ पाए थे, लेकिन अब वह समझते हैं कि वह अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि अपेक्षाएं और किसी के लिए अलग घारणा रखना दुख का कारण बन सकते हैं। करण के मुताबिक दूसरों से कुछ भी अपेक्षा न रखकर खुश रहा जा सकता है। इस बातचीत में करण ने इस बात पर जोर दिया कि मोना का फैसला पूरी तरह से उचित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण ने आगे बताया कि उन्होंने दिल टूटने का सामना कैसे किया? अभिनेता ने कहा कि ब्रेकअप के बाद पहले कुछ महीनों तक उन्हें खुद से बहुत नफरत हुई। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्वीकृति की यह भावना जीवन के व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों पहलुओं को प्रभावित कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।