{"_id":"67e0df7ec7e7d02046000788","slug":"most-memorable-tv-celebrity-breakups-ankit-gupta-priyanka-chahar-ankita-lokhande-sushant-singh-rajput-2025-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता की राहें हुईं जुदा, इन कलाकारों के ब्रेकअप भी लंबे वक्त तक रहे याद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता की राहें हुईं जुदा, इन कलाकारों के ब्रेकअप भी लंबे वक्त तक रहे याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:09 AM IST
सार
टीवी सीरियल के एक्टर्स को दर्शक बड़ी संख्या में पसंद करते हैं। यही कारण है कि इनके रिश्ते बनने और बिगड़ने की भी खूब चर्चा होती है। जानिए, टीवी सीरियल के ऐसे एक्टर, एक्ट्रेस के बारे में, जिनके ब्रेकअप को दर्शकों ने लंबे वक्त तक याद रखा।
हाल ही में टीवी सीरियल की एक चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चाहर का बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता से ब्रेकअप हो गया है। अंकित भी टीवी के एक नामी एक्टर हैं। प्रियंका और अंकित ने अपने ब्रेकअप पर अभी तो खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन ये दोनों एक शो ‘तेरे हो जाएं हम’ कर रहे थे, जिसे अंकित ने छोड़ दिया है। इस बात से लगता है कि सच में दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। इस ब्रेकअप ने फैंस का भी दिल तोड़ दिया है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, पहले भी टीवी सीरियल्स में काम करने वाले कलाकारों का ब्रेकअप हुआ है। जानिए, ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में।
ऋत्विक धनजानी
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी दोनों ही टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मिले थे। इस सीरियल के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों को प्यार हुआ, ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी ने अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया। लेकिन कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनकी राहें भी जुदा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पूजा गौड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा गौड़
सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में मुख्य भूमिका निभा चुकीं पूजा गौड़ भी लंबे वक्त तक टीवी एक्टर राज सिंह अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन ये दोनों भी कुछ वक्त के बाद अलग हो गए। आज भी पूजा और राज के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है।
4 of 6
करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण कुंद्रा
करण कुंद्रा इन दिनों टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं, इनके जल्द शादी करने की खबरें भी सामने आ रही हैं। लेकिन तेजस्वी, करण कुंद्रा की पहली गर्लफ्रेंड नहीं हैं। करण कुंद्रा सालों पहले कृतिका कामरा नाम की एक्ट्रेस के साथ कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहे। इन दोनों की मुलाकात सीरियल ‘कितनी मोहब्बत’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल के दो सीजन करण और कृतिका ने किए। आगे चलकर इनका भी ब्रेकअप हो गया।
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की मशहूर अदाकारा हैं। वह भी ब्रेकअप के दर्द से गुजरी हैं। सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के अपने को-एक्टर शरद मल्होत्रा से उन्हें प्यार हुआ था, दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला। बाद में शरद ने दिव्यांका से अलग होने का मन बनाया। इस ब्रेकअप के कारण दिव्यांका काफी समय तक परेशान रहीं। इस बारे में दिव्यांका ने कई इंटरव्यू में बात की है। अब वह अपनी जिंदगी में खुश हैं, एक्टर विवेक दहिया से शादी कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।