{"_id":"5d14c55f8ebc3e3c8b13170a","slug":"mother-revealed-why-super-dancer-3-winner-rupsa-batabyal-does-not-celebrate-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करतीं 'सुपर डांसर 3' की विनर, रूपसा की मां ने किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करतीं 'सुपर डांसर 3' की विनर, रूपसा की मां ने किया खुलासा
'सुपर डांसर 3' की विनर रूपसा बताब्याल को डांस की रानी कहा जा रहा है। हर डांस स्टाइल को रूपसा बेहद खूबसूरती से करती है। ऐसे में रूपसा से जुड़ी एक बड़ी बात सामने आई है कि वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करती हैं। इस बात का खुलासा खुद रूपसा की मां ने किया है।
2 of 5
Rupsa Batabyal
- फोटो : sony liv
6 साल की उम्र में ही रूपसा ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया है। रूपसा को एक्सप्रेशन क्वीन भी कहा जा रहा है। रूपसा ने न सिर्फ अपने डांस बल्कि सुपर डांसर 3 के मंच पर अपने सवालों से भी सभी का दिल जीता। कई सेलेब्स ने भी इस बात को माना है कि इतनी सी उम्र में ही वह बेहद खूबसूरती से डांस करती हैं।
3 of 5
rupsa
- फोटो : social media
रेखा ने जहां रूपसा के पैर छुए तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने रूपसा के पैरों को चूमा। इसके साथ ही कृति सेनन, वरुण धवन,आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, टाइगर श्रॉफ, सलमान खान जैसे कई सेलेब्स भी रूपसा की तारीफ करते नहीं थके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rupsa Batabyal
- फोटो : instagram
रूपसा अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करती हैं और इस बात का खुलासा उनकी मां ने ही किया है। दरअसल इंडिया टुडे से खास बातचीत में रूपसा की मां ने बताया कि किसी भी अच्छे मौके पर उसकी तबीयत खराब हो जाती है। ऐसे में न कभी उसका जन्मदिन मनाया जा सका है और न ही वो कभी दुर्गा पूजा में गई है। तबीयत खराब होने के चलते हम किसी को इनवाइट ही नहीं कर पाते हैं और परिवार के लोग आपस में मिलकर केक कट लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
rupsa batabyal
- फोटो : social media
गौरतलब है कि रूपसा कोलकाता की रहने वाली हैं। रूपसा की मां ने एक बार शो में बताया था कि वो कोलकाता में एक बहुत ही छोटी जगह में रहती है और वहां के लोगों की सोच भी अच्छी नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने रूपसा को डांस के लिए हमेशा प्रेरित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।