एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन' (Naagin) की दोनों सीरीज में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने लोगों का दिल जीत लिया था। तीसरी सीरीज में वह नजर नहीं आई क्योंकि उन्हें अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म मिल गई थी। इसके बाद 2 और फिल्मों में नजर आईं हालांकि टीवी की तरह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल अब तक नहीं दिखा पाईं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय एक बार फिर से टेलीविजन में कमबैक कर रही हैं।
सीरियल में फिर से वापसी कर रहीं एकता कपूर की 'पुरानी नागिन', 2 फिल्मों के बाद ही दिया ये हिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने किया। वीडियो में बेला के साथ एक और नागिन नजर आ रही है। जो सीजन एक और दो की नागिन से मिलती जुलती है। जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता जाएगा आपको पता चल जाएगा कि यह दूसरी नागिन कोई और नहीं मौनी रॉय हैं। मौनी इस सीरियल में शिवन्या का रोल निभा चुकी हैं।
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
इस प्रोमो वीडियो में लिखा है नागिन का पुनर्जन्म। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही मौनी रॉय की सीरियल में बतौर शिवांगी एंट्री हो जाएगी। जिसके बाद बेला और शिवांगी मिलकर बुराई का खात्मा करेंगी। आपको बता दें, नागिन की तीनों सीरीज टीआरपी के मामले में कई सीरियल को झटका दे चुकी है। प्रोमो को देखकर इतना तो साफ हो गया है कि मौनी रॉय जल्द ही नागिन 3 में नजर आएंगी। यह खबर फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
कुछ दिन पहले मौनी के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई थीं। मौनी के हाथ की कोहनी में चोट लग गई थी जिस वजह से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के मुताबिक मौनी 1-2 दिन अस्पताल में रही थीं। बीते दिनों मौनी आकाश अंबानी की शादी को लेकर चर्चा में रही थीं। पार्टी में मौनी रॉय को परफॉर्म करना था लेकिन उन्होंने आखिरी मौके पर अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी थी।
दरअसल, पार्टी की सिक्योरिटी बहुत टाइट थी। अंबानी परिवार बिल्कुल नहीं चाहता था कि उनके घर की शादी में कोई अनहोनी हो। इस वजह से वेन्यू में एंट्री करने से पहले सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया। सभी ने सिक्योरिटी का सहयोग किया लेकिन मौनी ने अपना फोन सील करवाने से मना कर दिया। बहुत समझाने के बाद मौनी ने अपना फोन सील करवा लिया। जब वो ग्रीन रूम में तैयार होने गईं तो उन्होंने अपने फोन की सील को निकालने की कोशिश की।