{"_id":"5e859c2a8ebc3e78a9032d79","slug":"mukesh-khanna-wanted-to-be-arjuna-or-karna-not-bhishma-pitamah-in-br-chopra-mahabharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: 'महाभारत' में अर्जुन या कर्ण का किरदार निभाना चाहते थे मुकेश खन्ना, जानें कैसे मिला भीष्म पितामह का किरदार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
किस्सा: 'महाभारत' में अर्जुन या कर्ण का किरदार निभाना चाहते थे मुकेश खन्ना, जानें कैसे मिला भीष्म पितामह का किरदार
दूरदर्शन पर एक बार फिर बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण हो रहा है। दर्शक इस बार भी महाभारत को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर न सिर्फ इसे देखते हुए अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ अपनी पुरानी यादें भी ताजा कर रहे हैं। महाभारत के साथ ही रामायण, शक्तिमान, सर्कस, चाणक्य, ब्योमकेश बक्शी जैसे कार्यक्रमों की भी वापसी तय हो गई है। इन पुराने कार्यक्रमों की वापसी के साथ ही अमर उजाला आपको बता रहे हैं कि इन कार्यक्रमों से जुड़े किस्सों के बारे में। ऐसे में आज बात करते हैं महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना की।
2 of 5
Mahabharat
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा था, 'मैं महाभारत में अर्जुन या कर्ण का किरदार निभाना चाहता था, फिर मुझे दुर्योधन का किरदार ऑफर हुआ, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया। सबने कहा कि मैं पागलपन कर रहा हूं, क्योंकि दुर्योधन का किरदार काफी वजनदार था, लेकिन मैंने कहा कि मैं निगेटिव रोल कर ही नहीं सकता।'
3 of 5
महाभारत का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में मुकेश खन्ना आगे बताया था, 'तब मुझे द्रोणाचार्य का किरदार मिला जो मैंने स्वीकार भी कर लिया, लेकिन मेरी किस्मत में तो 'आयुष्मान भव:' कहना लिखा था। भीष्म पितामह का रोल विजेंद्र घाटगे को दिया गया, लेकिन शायद उन्हें सफेद दाढ़ी लगाना गवारा नहीं था। वो नहीं आए, तब मुझे इस रोल को करने का सौभाग्य मिला और मैं इस बात को अपनी खुशनसीबी मानता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
मुकेश खन्ना ने आगे कहा था, 'महाभारत को लोगों का अपार प्यार मिला। ऐसी कामयाबी आज तक किसी भी टीवी कार्यक्रम को नहीं मिली। लोग मजाक में कहते थे कि कोई दुश्मन देश भारत पर महाभारत के प्रसारण के वक्त हमला कर दे तो जीत जाएगा क्योंकि उस वक्त पूरा देश और सुरक्षा बल भी सीरियल देख रहे होते।'
विज्ञापन
5 of 5
mukesh khanna
- फोटो : getty images
मुकेश खन्ना ने महाभारत में काम करने के नुकसान भी साझा करते हुए कहा था, 'वैसे तो मुझे महाभारत करने के 90 फीसदी फायदे हुए लेकिन कुछ नुकसान भी हुए। भीष्म पितामह का किरदार निभाने के बाद मुझे ज्यादातर बुज़ुर्ग किरदारों के रोल मिलने लगे। मुझे शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर बॉबी देओल तक के पिता के रोल मिलने लगे। हद तो तब हो गई जब फिल्म 'यलगार' में मैंने फिरोज खान साहब के पिता का रोल निभाया। लोग हंसते जब स्क्रीन पर खान साहब मुझे डैड, डैड कह कर बुलाते।लेकिन इन चंद बातों को छोड़ दिया जाए तो महाभारत मेरे लिए मील का पत्थर साबित हुआ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।