फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नच बलिए' फेम अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- 'नशीला पदार्थ खिलाया और...'

Fri, 15 Nov 2019 02:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 Nov 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
nach baliye fame actress alleged junior artist to rape
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

'नच बलिए' और 'कहानी घर घर की' जैसे कई टीवी शो में काम कर चुकीं एक अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर रेप का आरोप लगाया है। अभिनेत्री के मुताबिक विनीत नाम के जूनियर आर्टिस्ट ने उनका रेप किया है। मामला सामने आने के बाद ग्लैमरस भरी इस दुनिया के पीछे की सच्चाई एक बार फिर उजागर हुई है।

nach baliye fame actress alleged junior artist to rape
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

आरोपी विनीत हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। अभिनेत्री के साथ पहले उसकी दोस्ती हुई। बीते 13 अक्टूबर दोनों यमुनानगर में थे जहां दोनों एक होटल में रुके। अभिनेत्री का आरोप है कि इस दौरान विनीत ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। 

nach baliye fame actress alleged junior artist to rape
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि वो गर्भवती हो गई हैं तो उन्होंने विनीत पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वो मुकर गया। पीड़िता के मुताबिक आखिरकार वो पुलिस के पास पहुंचीं और मामला दर्ज कराया। इस मामले में विनीत के परिवारवालों को भी आरोपी बनाया गया है। कहा जा रहा है विनीत के बारे में सबकुछ जानते हुए भी उन्होंने बेटे का ही साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
nach baliye fame actress alleged junior artist to rape
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता की मानें तो घरवालों ने बेटे का पूरा साथ दिया और जब उसने शादी की बात की तो मुकर गया। अब उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचीं।

विज्ञापन
nach baliye fame actress alleged junior artist to rape
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जानकारी के मुताबिक विनीत और अभिनेत्री के बीच दोस्ती मुंबई में काम के दौरान हुई थी। अभिनेत्री ने 'कहानी घर घर की', 'देश में निकला होगा चांद' और 'नच बलिए' जैसे कई बड़े टीवी शो में काम किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की खोज में जुटी है। इस मामले में घरवालों से भी पूछताछ की जाएगी।

पांच सितारा होटल में 3 अंडों का बिल देख इस सेलिब्रिटी के उड़े होश, यूजर ने कहा- 'दुकान खरीद लेते'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed