बॉलीवुड और टीवी सितारों से जुड़े मीम्स अक्सर मुंबई पुलिस लोगों को जागरुक करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करती है। अब इस कड़ी में नागपुर पुलिस ने भी एक मजेदार मीम साझा की है जो टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल से है।
'तारक मेहता..' के 'जेठालाल' का मीम साझा कर नागपुर पुलिस ने की ये अपील, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में धीरे- धीरे ढील दी जा रही है हालांकि इस दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। इसी बात को मजेदार अंदाज में कहने के लिए नागपुर पुलिस ने मीम का इस्तेमाल किया।
नागपुर पुलिस ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल के जेठालाल यानी दिलीप जोशी का मीम पोस्ट किया है। जेठालाल मास्क लगाए हुए हैं और अपनी दुकान पर बैठे हैं। मीम के साथ कैप्शन में लिखा है- 'मास्क पहनने में क्या तपलीक (तकलीफ) है आपको?'
Whether you are going to gokuldham society or gada electronics, please wear a Mask wherever you go.#NagpurPolice pic.twitter.com/PGGB9cziqg
नागपुर पुलिस के इस ट्वीट पर यूजर्स के भी उतने ही जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बबीता जी दिख गई तो वो अपना मास्क तुरंत उतार देंगे।'
Babita ji dikh gayi toh he'll take off that mask instantly 🤓 pic.twitter.com/fhhZYplf9X
वहीं कई यूजर्स ने नागपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की। एक अन्य यूजर ने कहा, 'जो लोग मास्क नाक और मुंह के नीचे पहन रहे हैं उनके लिए भी कुछ बना दीजिए।'
Jo log mask naak aur muh ke niche pehen rahe hai unke liye bhi kuchh bana dijiye. @NagpurPolice seems to be the Taarak Mehta of Awareness Campaigns on Twitter! 👏🏻😀