फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेशनल कॉल सेंटर से ब्यूटी पार्लर तक, जानिए क्या हैं आपके पसंदीदा टीवी सितारों के साइड बिजनेस

Wed, 10 Jun 2020 07:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 10 Jun 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
television celebrities and their own business Karan Kundra Arjun Bijlani Aashka Goradia Sanjeeda Shaikh Shabbir Ahluwalia
एक्टिंग के साथ साथ बिजनेस भी करते हैं ये टेलीविजन सितारे - फोटो : Social Media

हर साल ना जाने कितने ही युवा आंखों में स्टार बनने का ख्वाब लेकर मुंबई पहुंचते हैं। उसके लिए मेहनत भी करते हैं लेकिन उन कई में से कुछ ही होते जो इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं। हालांकि ये एक ऐसी फील्ड है जहां कल का कुछ पता नहीं होता कि कब क्या हो जाए। ऐसी स्थिति से बचने के लिए टेलीविजन सितारों ने अपना एक साइड बिजनेस भी खोल रखा है। इस पैकेज में बताते हैं कि टेलीविजन के कौन से सितारे क्या साइड बिजनेस करते हैं...

television celebrities and their own business Karan Kundra Arjun Bijlani Aashka Goradia Sanjeeda Shaikh Shabbir Ahluwalia
Karan Kundra

करण कुंद्रा
टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा का टेलीविजन करियर अच्छा खासा चल रहा है। लेकिन फिर भी वो इसके साथ साइड बिजनेस करते हैं। करण का जालंधर में एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर है। इसके अलावा वो अपने पिता के साथ उनके इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में भी काम करते हैं। यह कंपनी शॉपिंग मॉल, ऑफिस और दूसरी इमारतें बनाती हैं।

television celebrities and their own business Karan Kundra Arjun Bijlani Aashka Goradia Sanjeeda Shaikh Shabbir Ahluwalia
आशका गोराडिया

आशका गोराडिया
टेलीविजन का चर्चित नाम आशका गोराडिया इन दिनों टेलीविजन से थोड़ी दूर हैं लेकिन उन्होंने 'लागी तुझसे लगन', 'महाराणा प्रताप' और 'बाल वीर' जैसे कई शो में काम किया है। आशका गोराडिया भी मुंबई में एक आउटलेट ISAYICE की मालकिन हैं। वह 'Renee by Aashka' नाम से एक आईलैश कंपनी भी चलाती हैं। आशका इसके अलावा योग की ट्रेनिंग भी देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
television celebrities and their own business Karan Kundra Arjun Bijlani Aashka Goradia Sanjeeda Shaikh Shabbir Ahluwalia
अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन बिजलानी
टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने 'मिले जब हम तुम', 'नागिन' जैसे टीवी सीरियल्स से सभी का दिल जीता। लेकिन अर्जुन अभिनेता होने के साथ साथ एक बिजनसमैन भी हैं। मुंबई में उनकी एक वाइन शॉप है।

विज्ञापन
television celebrities and their own business Karan Kundra Arjun Bijlani Aashka Goradia Sanjeeda Shaikh Shabbir Ahluwalia
Sanjeeda Sheikh

संजीदा शेख
अभिनेत्री संजीदा शेख मुंबई में एक पार्लर चलाती हैं। संजीदा के पार्लर का नाम उन्हीं के नाम पर है। 'संजीदाज पार्लर' का सपना उनकी मां का था जिसे बेटी ने पूरा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed