टेलीविजन अभिनेत्री एकता कौल और अभिनेता सुमीत व्यास हाल ही में माता पिता बने हैं। एकता ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। इस खबर को सुनकर एकता और सुमीत दोनों के ही फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। अब दोनों के फैंस के लिए एक खुशखबरी और है। एकता और सुमीत ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपने शहजादे का दीदार करवा दिया है।
एकता कौल ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर, पापा सुमीत व्यास के साथ सोते नजर आए 'वेद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता और सुमीत के बेटे के जन्म के बाद दोनों कपल को सभी ने बधाई थी। जिसके बाद उनके फैंस चाहते थे कि जल्द से जल्द उनके बेटे की तस्वीरें उन लोगों को देखने को मिल जाएं। एकता और सुमीत ने बेटे के नाम की घोषणा तो पहले ही कर दी थी। अब एकता ने बेटे की एक झलक भी लोगों को दिखा दी है।
दरअसल एकता कौल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर एकता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। तस्वीर में सुमीत व्यास और उनका बेटा वेद दोनों ही सोते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ एकता ने लिखा है, 'डैड नं. 1'।
इस तस्वीर में दोनों बाप बेटे बेहद प्यारे लग रहे हैं। सुमीत को देखकर लग रहा है कि वो बेटे के जन्म के बाद से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। तभी तो बेटे के साथ ही सुमीत भी अपनी नींद पूरी कर रहे हैं। गौरतलब है कि एकता कौल ने बेटे के जन्म की जानकारी सुमीत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।
बता दें कि एकता और सुमीत साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों एक दूसरे को कुछ समय से डेट कर रहे थे। एकता और सुमीत काफी स्पेशल बॉन्ड साझा करते हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आती रहती हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
पढ़ें: Mika Singh Birthday: मीका सिंह ने दिए हैं बॉलीवुड को बेहतरीन गाने, इन 10 गानों को सुन आपको भी हो जाएगा यकीन