फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के आरोपों के बीच शहनाज के पिता ने साझा की तस्वीरें, लिखा- 'थोड़ा टाइम लगा लेकिन...'

Wed, 10 Jun 2020 05:34 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 10 Jun 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Father Santokh Singh Share Photos After The Charges of Sexual Assault
शहनाज गिल, संतोख सिंह - फोटो : Social Media

'बिग बॉस 13' से चर्चा में आईं शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर हाल ही में एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस मामले में शहनाज के पिता ने भी अपना पक्ष रखते हुए खुद को बेकसूर बताया था। वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Father Santokh Singh Share Photos After The Charges of Sexual Assault
पिता के साथ शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज के पिता संतोख सिंह के ऊपर जिस महिला ने आरोप लगाया था वो जालंधर की रहने वाली थी। महिला का आरोप था कि शहनाज के पिता ने उसके साथ बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म किया है। इस मामले पर शहनाज के पिता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इस मामले को नकारते हुए कहा था कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Father Santokh Singh Share Photos After The Charges of Sexual Assault
संतोख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच अब शहनाज के पिता ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट साझा किए हैं उन्हें देख लग रहा है कि उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल गई है। शहनाज के पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। हाल ही में संतोख ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'थोड़ा टाइम लगा लेकिन सच्चाई की जीत हुई'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thoda time Laga lekin sichai Ki Jeet Hui thank you guys

A post shared by SANTOKH SINGH SUKH (@santokhsukh1) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Father Santokh Singh Share Photos After The Charges of Sexual Assault
संतोख सिंह - फोटो : Social Media

इसके बाद संतोख ने दो तस्वीरें और साझा की हैं। जिसमें से एक तस्वीर उन्होंने अपने दोस्त के साथ साझा की। इस तस्वीर के साथ संतोख ने लिखा, 'ये है मेरा दोस्त लकी संधू'। दूसरी तस्वीर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ साझा की। इस तस्वीर के साथ संतोख ने लिखा, 'जिनको मेरे ऊपर विश्वास था कि मैं निर्दोष हूं.. उनका थैंक्यू'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Yah Mera friend lucky Sandhu hai

A post shared by SANTOKH SINGH SUKH (@santokhsukh1) on


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jinko mere upar Vishwas tha Ke Main Nirdosh Hoon Unka thank you

A post shared by SANTOKH SINGH SUKH (@santokhsukh1) on

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Father Santokh Singh Share Photos After The Charges of Sexual Assault
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों और इसके साथ लिखे कैप्शन को देख लगता है कि संतोख को इन आरोपों से मुक्ति मिल गई है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि संतोख सिंह बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज कौर गिल के पिता हैं। जिनके ऊपर बीते दिनों दुष्कर्म का आरोप लगा था।

पढ़ें: सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड पर उठे सवाल, शबाना आजमी ने ऐसे की बोलती बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed