{"_id":"60ee9e9683ea7d14063d6e22","slug":"nayannah-mukey-makes-a-marvellous-comeback-on-television-show-most-desirable-women-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayannah Mukey: नयना मुके की टेलीविजन पर तीन साल बाद धमाकेदार वापसी, पहले एपिसोड में ही लूट ली महफिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Nayannah Mukey: नयना मुके की टेलीविजन पर तीन साल बाद धमाकेदार वापसी, पहले एपिसोड में ही लूट ली महफिल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नयना मुके
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की मोस्ट डिजायरेबल वीमेन लिस्ट में शामिल रहीं बिंदास अभिनेत्री नयना मुके ने एक बार फिर से टेलीविजन पर हंगामा कर दिया है। जी हां, टेलीविजन पर उनकी वापसी हो चुकी है और उनकी वापसी के पहले एपिसोड ने ही टीवी देखने वाले दर्शकों का प्यार लूट लिया है। नयना कहती भी है, ’मेरा किरदार पहले से ही चर्चित धारावाहिक में कुछ नए तड़के लगाने वाला है।’ अपने सामाजिक कार्यों और छोटे परदे पर देवी लक्ष्मी के अपने किरदार को लेकर चर्चा में रहने वाली नयना ने हाल ही में निर्माण की तरफ भी कदम बढ़ाया है। और, उनकी कोशिश देश के अलग अलग हिस्सों की कुछ ऐसी मर्मस्पर्शी कहानियों को फिल्मों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की है, जो सीधे सिस्टम पर चोट करती हैं।
धारावाहिक ‘सुख म्हणजे नक्की काय असतं’ मराठी टेलीविजन का टीआरपी चार्टबस्टर कार्यक्रम रहा है। धारावाहिक ‘गणपति बप्पा मोरया’ में देवी लक्ष्मी के अपने किरदार को लेकर पूरे मुंबई व महाराष्ट्र में चर्चित रहीं अभिनेत्री नयना मुके ने टेलीविजन पर करीब तीन साल बाद किसी रोल के लिए हां की है। नयना कहती हैं, ‘टेलीविजन की पहुंच घर घर तक है और मेरे पहले ही शो के बाद मुझे तमाम किरदार ऐसे ऑफर हुए जिनमें मुझे किसी न किसी पौराणिक या ऐतिहासिक गाथा में देवी का किरदार करना था। पर मैं इस बार अपने प्रशंसकों को थोड़ा चौंकाना चाहती थी।’
2 of 5
नयना मुके
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टेलीविजन पर अपनी वापसी में वाकई नयना ने दर्शकों को चौंकाया है। धारावाहिक ‘सुख म्हणजे नक्की काय असतं’ के अपने एंट्री एपिसोड से ही नयना ने महफिल लूट ली। इस एपिसोड के प्रसारण के बाद से ही नयना के पास बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। नयना कहती हैं, ‘हर रोज मुझे सोशल मीडिया खासतौर पर इंस्टाग्राम पर तमाम संदेश मिलते रहते हैं। अपने इन प्रशंसकों के लिए मैंने शो की एक क्लिपिंग वहां साझा कर दी थी। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे चाहने वालों ने मुझे मेरे इस नए रूप में देखा, सराहा और मेरी प्रशंसा की।’
3 of 5
नयना मुके
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक में अपने किरदार के बारे में तो वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं,लेकिन शो के पहले एपिसोड में इस बात का खुलासा होता दिखता है कि वह आने वाले दिनों में गौरी और जयदीप की जिंदगी में तूफान लाने वाली हैं। पहले एपिसोड में वह अपने किरदार का परिचय भी देती नजर आईं, लेकिन जिस तरह से उनके दमकते रूप से घर के सारे लोग हतप्रभ दिखे, वह आने वाले दिनों में इस किरदार के लक्षण ठीक न होने का संकेत भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नयना मुके
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नयना मुके कहती हैं, ‘मुझे खुशी है कि मैं उस दौर में अभिनय कर रही हूं जब अभिनेत्रियों को इस तरह के किरदार करने को मिल रहे हैं। स्त्रियों को अब सिर्फ सती सावित्री या फिर कुलटा के रूप में ही नहीं दिखाया जाता। कहानियां लिखने वाले अब वास्तविक किरदारों पर मेहनत कर रहे हैं। और, मुझे भी ऐसे किरदार करने में आनंद आता है।’
विज्ञापन
5 of 5
नयना मुके
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नयना बीते महीने योग दिवस पर भी एक अलग पहल की थी। उनके मुताबिक, ‘'योग फॉर वेलनेस' जो इस साल की थीम है, वह कोरोना संक्रमण काल में खुद को चुस्त तंदुरुस्त रखने के लिए बिल्कुल सही है। अगर हम रोज 20 से 30 मिनट भी योग करते हैं तो हमारे शरीर की सारी क्रियाएं ठीक रहती हैं और इस शारीरिक और मानसिक अभ्यास से हमारी संक्रमणों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ती है। योग को हमें जीवन में इस तरह शामिल करना चाहिए जैसे हम दूसरी आवश्यक क्रियाओं को करते हैं। 24 घंटे में अगर हम अपने शरीर को 30 मिनट भी दे सकते हैं तो बाकी 23 घंटे 30 मिनट शरीर भी आपका साथ लंबे समय तक देता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।